आजमगढ़ रिंग रोड़ परियोजना को लेकर श्रेय लेने की होड़ पर निरहुआ ने लगाया विराम

संवाददाता।

आजमगढ़।  शहर के निकट स्थित शिव मंदिर भंवरनाथ पर भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपने जन्मदिन पर पहुंच कर दर्शन व पूजन किया । इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण परियोजना, SIR प्रक्रिया, विपक्ष के आरोपों और आगामी चुनावों को लेकर खुलकर बयान दिया और दावा किया कि बंगाल के बाद पार्टी उत्तर प्रदेश भी जीतेगी।

पूर्व सांसद ने कहा कि 15 किलोमीटर लंबे रिंग रोड (चालान दक्षिण-पूर्व बाईपास) परियोजना को लेकर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा 1279.13 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने बताया कि जब वह वर्ष 2022 से 2024 तक आजमगढ़ के सांसद थे, उसी दौरान इस सड़क की मांग की गई थी और डीपीआर भी तैयार कराई गई थी।
इस मामले में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव की टीम द्वारा श्रेय लेने के सवाल पर निरहुआ ने कहा कि सांसद धर्मेंद्र यादव सब कुछ जानते हैं, लेकिन श्रेय लेने का काम वे स्वयं नहीं बल्कि उनके समर्थक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही नितिन गडकरी को आजमगढ़ लाया जाएगा और वह खुद बताएंगे कि यह सड़क परियोजना किसके प्रयास से स्वीकृत हुई। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एक फोटो रेल मंत्री के साथ भी खिंचवा लें, क्योंकि आने वाले समय में रेल मंत्री भी जिले को बड़ी सौगात देने वाले हैं। पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार ने आजमगढ़ को विश्वविद्यालय और संगीत महाविद्यालय जैसी सौगातें दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और आने वाले समय में जिले को और भी बड़ी योजनाएं मिलने वाली हैं।
उन्होंने कहा कि बिहार और महाराष्ट्र में भाजपा जीत हासिल कर चुकी है, अब पश्चिम बंगाल भी जीतेंगे और उसके बाद उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव भी भाजपा ही जीतेगी। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निरंतर काम हो रहा है और आगे और भी विकास कार्य होंगे। यही वजह है कि 2027 में भी आजमगढ़ में कमल खिलेगा।

SIR प्रक्रिया पर विपक्ष के सवालों पर जवाब देते हुए निरहुआ ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए यह प्रक्रिया जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि कई जगह एक ही परिवार में चार लोग रहते थे, लेकिन मतदाता सूची में छह नाम दर्ज थे, ऐसे मामलों को ठीक करने के लिए SIR लागू की गई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केशव कॉलोनी ग्राम पंचायत बलरामपुर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत साफ सफाई अभियान युद्ध स्तर पर

Tue Feb 3 , 2026
आजमगढ़ स्वच्छता अभियान के तहत जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर विशेष स्वच्छता अभियान जगह-जगह चलाया जा रहा है शादी विवाह के कार्यक्रम को देखते हुए जहां-जहां कार्यक्रम है वहां के आसपास रोड के दोनों पटरी पर साफ सफाई करते हुए आसपास के लोगों को बताते हुए […]

You May Like

advertisement