जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित

उत्तर बस्तर कांकेर, 03 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-02 के अनुक्रमांक-04 के नियम-08 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेण्डर वर्ष 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं।
कलेक्टर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नवाखाई त्यौहार 21 सितम्बर सोमवार, दशहरा (महाअष्टमी) 19 अक्टूबर सोमवार और दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 09 नवम्बर सोमवार को सम्पूर्ण कांकेर जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन कांकेर जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में स्थानीय अवकाश रहेगा। उक्त स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय व उपकोषालय के लिए लागू नहीं होगा।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेलईसा ओवर ब्रिज को लेकर मकान मालिकों ने लगाया सेतु निगम पर गंभीर आरोप बगैर नोटिस सूचना के जेसीबी से गिराए कई मकान

Tue Feb 3 , 2026
बेलईसा ओवर ब्रिज को लेकर मकान मालिकों ने लगाया सेतु निगम पर गंभीर आरोप बगैर नोटिस सूचना के जेसीबी से गिराए कई मकान मकान मालिको ने कहा मुआवजा तय कर भूमि अधिग्रहण की उठाई मांग आजमगढ़।बेलईसा रेलवे ओवरब्रिज के बगल में निर्माणाधीन नए ओवरब्रिज को लेकर बड़ा विवाद सामने आया […]

You May Like

advertisement