बेलईसा ओवर ब्रिज को लेकर मकान मालिकों ने लगाया सेतु निगम पर गंभीर आरोप बगैर नोटिस सूचना के जेसीबी से गिराए कई मकान

बेलईसा ओवर ब्रिज को लेकर मकान मालिकों ने लगाया सेतु निगम पर गंभीर आरोप बगैर नोटिस सूचना के जेसीबी से गिराए कई मकान

मकान मालिको ने कहा मुआवजा तय कर भूमि अधिग्रहण की उठाई मांग

आजमगढ़।बेलईसा रेलवे ओवरब्रिज के बगल में निर्माणाधीन नए ओवरब्रिज को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। सेतु निगम द्वारा बनाए जा रहे इस ओवरब्रिज के सिलसिले में स्थानीय लोगों ने निगम के अधिकारियों पर बिना किसी पूर्व सूचना के मकानों पर जेसीबी चलवाने का गंभीर आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि पहले से मौजूद रेलवे ओवरब्रिज के समीप स्थित रिहायशी मकानों पर अचानक जेसीबी से तोड़फोड़ शुरू कर दी गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मकान मालिकों द्वारा विरोध किए जाने पर सेतु निगम की टीम जेसीबी लेकर मौके से वापस लौट गई, लेकिन तब तक कई मकानों को नुकसान पहुंच चुका था। पीड़ित रामविलास साहू ने बताया कि उनका मकान लगभग डेढ़ सौ साल पुराना है और आबादी की जमीन पर स्थित है। इसके बावजूद न तो कोई नोटिस दी गई और न ही प्रशासन या पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि जब लोगों ने विरोध किया तो अधिकारी जेसीबी लेकर फरार हो गए। वहीं, एक अन्य पीड़ित भागवत प्रसाद तिवारी ने कहा कि उन्हें भी किसी प्रकार की सूचना या नोटिस नहीं दी गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें पुल निर्माण से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन नियमानुसार पहले मुआवजा तय कर जमीन का अधिग्रहण किया जाए, उसके बाद ही मकानों को तोड़ा जाए। मकान मालिको ने सेतु निगम पर मनमानी कार्रवाई का लगाया गम्भीर आरोप, जेसीबी लेकर लौटे अधिकारी

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कैंपस ड्राइव में चयनित बीबीए एवं एमबीए एग्रीकल्चर छात्रों को कुलपति ने सौंपे ऑफर लेटर

Wed Feb 4 , 2026
कैंपस ड्राइव में चयनित बीबीए एवं एमबीए एग्रीकल्चर छात्रों को कुलपति ने सौंपे ऑफर लेटर व्यवहारिक कौशल, नवाचार की क्षमता, नैतिक मूल्यों के साथ ही शिक्षा को जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता में रखें छात्र,….कुलपति आज़मगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आज़मगढ़ के प्रशासनिक भवन में स्थित कुलपति सभागार में छात्रों को आज […]

You May Like

advertisement