पुरानी तहसील में डॉग शेल्टर बनाने की बजाए बनाया जाए सुंदर पार्क : अशोक अरोड़ा

कहा, पुरानी तहसील की बजाए कुत्तों के शेल्टर की जगह का चयन किया जाए दूरी जगह पर।
मांग को लेकर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा से मिले विधायक अशोक अरोड़ा।

कुरुक्षेत्र (प्रमोद कौशिक) 31 दिसंबर : थानेसर के विधायक व पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा है कुरुक्षेत्र शहर की पुरानी तहसील में कुत्तों का शेल्टर बनाने का निर्णय लेना सही नही है। शहर का बीच कहे जाने वाली पुरानी तहसील में नगर परिषद को कुत्तों का शेल्टर बनाने की बजाए, यहां कोई सुंदर पार्क, बैंक स्कवेयर, वाणिज्य केंद्र या पार्किंग बनाई जाए ताकि कुरुक्षेत्र के लोगों को इसका फायदा मिले। अशोक अरोड़ा बुधवार को इस मामले में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। अरोड़ा ने बताया कि इस मांंग को लेकर उन्होने शहर के गणमान्य लोगों के साथ मिलकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि नगर परिषद के इस फैसले को बदलकर किसी अन्य जगह पर कुत्तों का शेल्टर बनाया जाए। अरोड़ा ने बताया कि उपायुक्त ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश है लेकिन उन्होने जनहित को देखते हुए आश्वासत किया है कि जगह बदलने पर पुनर्विचार किया जाएगा।
अशोक अरोड़ा ने कहा कि कुत्तों का शेल्टर बनाने का आदेश माननीय सुप्रीम कोर्ट का है। प्रशासन को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन भी करना चाहिए व इस जगह की बजाए कोई अन्य जगह पर कुत्तों का शेल्टर बनाना चाहिए। अरोड़ा ने कहा कि पुरानी तहसील की जगह में कुत्तों का शेल्टर बनाने का मतलब शहर की बदहाली करना है। विधायक अशोक अरोड़ा ने नगर परिषद के इस फैसले पर कहा कि नगर परिषद सो रही है व जनता परेशान है। इनको चाहिए कि जनता के हित में फैसले लें। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि शहर के हित में सोचा जाए और शहर की बदहाली न की जाए। पिछले 6 माह से शहर के नालों की सफाई नही हुई। अन्य काम भी रूके पडे हैं। ऐसे में नप को सही फैसले लेने चाहिए।
विधानसभा में उठाई थी मांग।
अशोक अरोड़ा ने कहा कि उन्होने विधानसभा में मांग उठाई थी कि पुरानी तहसील वाली जगह को अच्छे ढंग से विकसित किया जाए। यहां बैंक स्कवेयर, सुंदर पार्क, रेहड़ी मार्किट, पार्किंग बनाई जाए। उन्होने कहा कि इस जगह के नजदीक रेलवे स्टेशन है, यहां देशभर के लोग पहुंचते हैं। इसके अलावा इसके सामने पुरानी मंडी, बैंक कॉलोनी है व मार्किट भी है। ऐसे में इस जगह कुत्तों का शेल्टर बनाना शहर की शोभा पर कलंक लगाने जैसा है। प्रशासन को चाहिए कि इस जगह का सही इस्तेमाल किया जाए ताकि शहर के लोगों को फायदा हो सके। अरोड़ा ने कहा कि जब वे हरियाणा के मंत्री थे, तो उन्होने इस जगह को हुडा को देने का निर्णय ले लिया था ताकि हुडा यहां बड़ा शॉपिंग कांप्लेक्स बनाए। लेकिन वह फाईल अब तक भी पैंडिंग पड़ी है। यहां पर कुत्तों का शेल्टर बनाने की मांग के लिए पूरे शहर को सामने आकर इसका विरोध करना चाहिए। इस मौके पार्षद मनू जैन, विवेक मैहता विक्की, सुभाष पाली, सन्नी, सुनील राणा, पार्षद राजेंद्र सैनी, विवेक भारद्वाज, रिंकू बीड अमीन व सतीश बत्तान सहित अन्य मौजूद थे।
उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते विधायक अशोक अरोड़ा व अन्य (छाया – अमित)

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेवानिवृत्ति पर संयुक्त निदेशक रमेश बंसल को दी विदाई

Thu Jan 1 , 2026
ऑडिट विभाग में 26 वर्ष सेवाएं देने पर हुए सेवानिवृत्त, अधीक्षक जयंत शर्मा भी हुए सेवामुक्त। पलवल (प्रमोद कौशिक) 31 दिसंबर : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में कार्यरत लेखा परीक्षण विभाग के संयुक्त निदेशक रमेश बंसल और अधीक्षक पद पर कार्यरत जयंत शर्मा बुधवार को अपने पदों से सेवानिवृत्त हो […]

You May Like

Breaking News

advertisement