थाना सिरौली, बरेली क्षेत्रांतर्गत मारपीट के दौरान युवक की मृत्यु हो जाने तथा पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी को घायल अवस्था में किया गया गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : श्रीमती गीता पत्नी प्रेमशंकर निवासी ग्राम केसरपुर द्वारा सूचना दी गई कि उनके पुत्र *विनोद (20 वर्ष) के साथ गांव के युवक राशिद (24 वर्ष) पुत्र रियासत, समीम (19 वर्ष) पुत्र अनीश अहमद, जीशान पुत्र हनीफ द्वारा ग्राम गुरगांवा ले जाकर शाम करीब 18:00 बजे मारपीट कर छत से धक्का दे दिया। घायल अवस्था में विनोद को उनके पिता प्रेमशंकर द्वारा बरेली अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा मृतक के शव को पीएम हेतु भेजा गया। पंजीकृत की गयी थी।
अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले का गहन निरीक्षण कर प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को दबिश में रवाना किया गया था।
पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि अभियोग में वांछित अभियुक्तगण आरिल नदी की तरफ से जिला बदायूं की तरफ भागने की फिराक में है। सूचना पर पूर्व में रवानाशुदा टीमें ग्राम नवावपुरा से आरिल नदी की तरफ जाने वाली सड़क पर चैकिंग करने लगी। इसी दौरान *गांव नवावपुरा की ओर से बिना नंबर प्लेट की एक बाइक से दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए, जब रोकने का प्रयास किया तो दाहिनी तरफ खाली पड़ी जगह में अपनी बाइक को लेकर भागने लगे और आगे जाकर बाइक फिसल गई। जिस पर दोनों लोगो ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिये, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हुआ। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में आरोपी राशिद पुत्र रियासत (उम्र 24 वर्ष) निवासी ग्राम केसरपुर थाना सिरौली जनपद बरेली पैर में गोली लगने से घायल हो गया* तथा एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
आरोपी राशिद के कब्जे से एक तमंचा, दो खोखा कारतूस, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक बाइक बिना नम्बर बरामद हुई है। गिरफ्तारी आरोपी राशिद एवं घायल पुलिसकर्मी को उपचार हेतु अस्पातल भेजा गया है। मुठभेड़ के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकरण की कार्यवाही की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून विषय कैंसर दिवस पर चिकित्सा जगत में रचा इतिहास, श्री मंहत इन्दिरेश

Wed Feb 4 , 2026
उत्तराखंड देहरादूनविषय कैंसर दिवस पर चिकित्सा जगत में रचा इतिहास, श्री मंहत इन्दिरेशसागर मलिक यूनाइटेड बाय यूनीक‘ थीम को साकार करती पित्ताशय कैंसर की अति-दुर्लभ सर्जरीउत्तराखण्ड में इस तरह की कैंसर सर्जरी का यह पहला मामलादेहरादून। विश्व कैंसर दिवस के मौके पर श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, देहरादून ने कैंसर उपचार […]

You May Like

advertisement