फिरोजपुर मंडल की ओर से स्तन एवं गर्भाशय कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम प्रोग्राम का किया गया आयोजन

फिरोजपुर मंडल की ओर से स्तन एवं गर्भाशय कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम प्रोग्राम का किया गया आयोजन।

(पंजाब) फिरोजपुर 04 फरवरी 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

     फिरोजपुर मंडल द्वारा विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर आज मंडल चिकित्सालय, फिरोजपुर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजना सहगल के मार्गदर्शन में स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर विषय पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत महिलाओं को गर्भाशय एवं स्तन कैंसर से संबंधित स्व-निरीक्षण प्रक्रिया, प्रारंभिक लक्षणों की पहचान तथा आवश्यक जांच के बारे में परामर्श प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ. दिनेश पाठक एवं डॉ. सोनम ने स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर, उनके कारण, बचाव के उपाय तथा समय पर जांच और उपचार के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। 

   इसके अतिरिक्त सिविल हॉस्पिटल, फिरोजपुर से आई चिकित्सकों की टीम ने भी परामर्श देते हुए कैंसर रोग की शीघ्र पहचान एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। इस जागरूकता कार्यक्रम में 60 से अधिक रेलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उपस्थित चिकित्सकों ने स्तन कैंसर जागरूकता पर प्रकाश डालते हुए पारिवारिक इतिहास, हार्मोनल प्रभाव तथा जीवनशैली से जुड़े कारकों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित स्व-जांच, मैमोग्राफी तथा वार्षिक स्क्रीनिंग के माध्यम से स्तन कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। गर्भाशय कैंसर के संबंध में चिकित्सकों ने बताया कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस इसका प्रमुख कारण है, जिसके मुख्य लक्षणों में असामान्य रक्तस्राव एवं पेट के निचले हिस्से का दर्द आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 9 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को 0-6 माह के अंतराल पर दो डोज तथा 15 से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों को 0-2-6 माह के अन्तराल पर (6 माह के अन्दर) तीन डोज एचपीवी वैक्सीन लगवाने से गर्भाशय कैंसर को लगभग पूरी तरह रोका जा सकता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीराम महायज्ञ व रामकथा का शुभारंभ, गाजे-बाजे संग निकली कलश यात्रा

Wed Feb 4 , 2026
श्रीराम महायज्ञ व रामकथा का शुभारंभ, गाजे-बाजे संग निकली कलश यात्रा बिलरियागंज।भैंसहा स्थित कम्पोजिट विद्यालय के प्रांगण में श्री राम महायज्ञ एवं श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया गया है। आयोजन के प्रथम दिन बुधवार को विधि-विधान के साथ कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और जय श्रीराम के उद्घोष […]

You May Like

advertisement