श्रीगणेश का पूजन कर अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन का शुभारम्भ

पवन कालरा संवाददाता

बरेली : श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी रजि. के तत्तवावधान में 17 व 18 मार्च को आयोजित हो रहे दो दिवसीय भव्य तृतीय अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन का शुभारम्भ सोमवार को कार्यक्रम स्थल कर्मचारी नगर स्थित द कुबेर होटल में भगवान श्रीगणेश व अग्रकुल देवी मां महालक्ष्मी, महाराजा अग्रसेन जी के पूजन से हुआ।
मुख्य अतिथि कैन्ट विधायक संजीव अग्रवाल ने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित, माल्यार्पण कर पूजन का शुभारम्भ किया तदोपरांत विद्वान ब्राहाम्णों ने मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश, माता लक्ष्मी व अग्ग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन का पूजन कर सम्मेलन की सफलता की कामना की।
अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल ने बताया कि दो दिवसीय अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अलावा दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखण्ड, मध्य प्रदेश, आदि राज्यों से भी अग्रवाल समाज के युवक-युवतियां सहभागिता करने आ रहे हैं, युवक-युवतियों व उनके परिजनों के रहने, खाने का भी बंदोबस्त अग्रवाल सभा ने कराया है। इस अवसर पर संरक्षक एद्ध अजय कुमार अग्रवाल, महामंत्री एड़ दिनेश कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल (जल निगम), मीडिया प्रभारी एड़ हर्ष कुमार अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक आशीष अग्रवाल, महेश अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, घासीराम अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, देवेश अग्रवाल, संजय गोयल, कमल कुमार गोयल, डॉ. नीरू अग्रवाल, डॉ आरती गुप्ता, आशुतोष गोयल, प्रदीप अग्रवाल (आयकर), हरीश अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल समेत काफी संख्या में अग्रबंधु उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर यूपीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

Tue Mar 17 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर यूपीएचसी सीबीगंज, बरेली में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) के मार्गदर्शन एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता में टीकाकरण […]

You May Like

Breaking News

advertisement