Uncategorized

मकान पर काम करते समय 11_ KV लाइन की चपेट में आने से राज मिस्त्री की मौत

मकान पर काम करते समय 11_ KV लाइन की चपेट में आने से राज मिस्त्री की मौत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : मीरगंज थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। गांव चुरई दलपतपुर में मकान की छत पर काम कर रहे एक राज मिस्त्री की हाईवोल्टेज बिजली की लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के घर में मचा कोहराम। जानकारी के अनुसार मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव चुरई दलपतपुर निवासी 36 वर्षीय बिट्टन शर्मा पुत्र नत्थूलाल गांव के ही ब्रजेश सक्सेना के घर पर बिट्टन शर्मा छत पर घुटाई का काम कर रहे थे, तभी अचानक उनके हाथ में (लोहे का औजार) लोहे की सरिया घर के ऊपर से गुजर रही ग्यारह हजार वोल्टेज (11KV) की लाइन से टकरा गई। उसके बाद बिट्टन को करंट का जोरदार झटका लगा जिससे बिट्टन बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही गिर पड़े। परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां मौजूद डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बिट्टन शर्मा को मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर सुनते ही उनके घर में कोहराम मच गया। बिट्टन शर्मा की पत्नी मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो मासूम बेटे अभी और अनिकेत और पत्नी मुन्नी देवी को रोता बिलखता छोड़ गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel