मण्डलायुक्त/रोल प्रेक्षक की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : मण्डलायुक्त/रोल प्रेक्षक भूपेन्द्र एस0 चैधरी की अध्यक्षता में आज विधानसभा निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में मण्डलायुक्त ने कहा कि आज की बैठक का उद्देश्य यह हैकि राजनैतिक दलों व ई.आर.ओ आदि के साथ आपसी संवाद व समन्वय हो रहा है अथवा नहीं। लेकिन आप सभी के साथ समीक्षा में पाया गया कि आप लोगों के माध्यम से आपसी संवाद बना हुआ है। उन्होने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को आशवस्त किया कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से काटा नहीं जायेगा।
बैठक में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने कहा कि उन्हें बूथवार फार्म 6, 7 व 8 कितनी संख्या में प्राप्त हो रहे हैं इसकी जानकारी मिलती रहे जिससें वह भी अपने स्तर पर समीक्षा कर सकें। जिस पर जिला निर्वाचन अधिकारी अवीनाश सिंह ने कहा कि पूरा कार्य पारदर्शी तरीके से हो रहा है और सभी को वांछित सूचना उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होेंने बताया कि ए.एस.डी में यदि कोई फार्म भरने से रह गया है अथवा जो नवयुवा 1.1.2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं उनके फार्म 6 भरवाये जाने पर युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह द्वारा एस.आई.आर के कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि एसआई आर प्रकिया के दौरान 16 दिसम्बर 2025 तक सभी ई.आर.ओ. द्वारा 27 बैठकें राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ही गयी है जतथा जिला स्तर पर पाॅच बैठकें की गयी हैं। ए.एस.डी की सूची पार्टियों के साथ साझा की जा चुकी है।
बैठक में उन्होंने कहा कि दावा आपत्ति 6 फरवरी तक लिये जायेंगे तथा 27 फरवरी तक जारी नोटिसों की सुनवाई की जायेगी, जिस हेतु 133 ए.ई.आर.ओ को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक 1 लाख 78 हजार नोटिस लोगों को तामिल कराये जा चुके है। उन्होंने बताया कि फाइनल रोल 6 मार्च को आयेंगा।
उन्होंने बताया कि आयोग से अब तक 358387 ऋुटि पूर्ण डाटा आया है उन्होेने कहा कि इसके अन्तर्गत इस प्रकार के प्रकरण है जैसे-एक ही व्यक्ति से 6-7 लोगों की मैपिंग होना, नाम में ऋुटि होना, माता-पिता व बच्चों की उम्र में मात्र 10-15 साल का अंतर होना आदि की समस्याओं वाले डाटा हैं। इन पर भी नोटिस जारी होगा जिसकी सुनवाई हेतु 34 अति. ए. ई. आर.ओ और नियुक्त किये जायेंगे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि/रा)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह, समस्त ई.आर.ओ गण व मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों प्रतिनिधि में मा. जिलाध्यक्ष आंवला भा.ज.पा.आदेश प्रताप सिंह, मा. विधायक नवाबगंज डा एम.पी.आर्य, मा. विधायक कैण्ट संजीव अग्रवाल व अन्य राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसान सभा का आयोजन कर नैनो डीएपी की बताई उपयोगिता

Fri Feb 6 , 2026
किसान सभा का आयोजन कर नैनो डीएपी की बताई उपयोगितामक्का के बीज का करें नैनो डीएपी उपचारबदायूँ : 05 फरवरी। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं।गुरुवार को जनपद बदायूं के ग्राम दियूरीजित में किसान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य विपणन प्रबंधक यतेंद्र तेवतिया […]

You May Like

advertisement