एसआईआर प्रक्रिया पर सपा विधायक डॉ. एच.एन. सिंह पटेल के गंभीर आरोप

एसआईआर प्रक्रिया पर सपा विधायक डॉ. एच.एन. सिंह पटेल के गंभीर आरोप।
बोले – भाजपा के इशारे पर काटे जा रहे मतदाता नाम।
जीत बहादुर लाल
सगड़ी,आजमगढ़।सगड़ी विधानसभा के लाटघाट बाजार स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का मुद्दा गरमाया। बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में सगड़ी विधायक डॉ. एच.एन. सिंह पटेल ने निर्वाचन आयोग के तहत चल रही एसआईआर प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए।
विधायक ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची से नाम काटने का खेल भाजपा नेताओं के इशारे पर खेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी, विशेष रूप से बीएलओ, निष्पक्षता छोड़कर सत्ताधारी दल के दबाव में काम कर रहे हैं। जिले के भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर सभी विधानसभाओं में एक जैसी कार्रवाई की जा रही है।
सगड़ी विधायक ने बताया कि उनके कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर जांच की, जिसमें नाम काटने में कई खामियां सामने आईं। सगड़ी विधायक एच एन सिंह पटेल आरोप लगाया कि फार्म 7 वितरित किया जा रहा है। जो कहां से आ रहे हैं और कहां छपे हैं इसकी जानकारी किसी को नहीं है। फार्म 7 के द्वारा ही नाम काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है और समाजवादी पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगे।
बैठक में जगदीश यादव, मुहम्मद कौशर, राम शब्द यादव, अम्बरीश राय, बेलाश यादव, अनिरुद्ध पटेल, रामलेश पटेल, राम बेलाश पटेल, दुर्ग विजय राम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सपा नेताओं ने एक स्वर में निष्पक्ष एसआईआर प्रक्रिया की मांग की और किसी भी तरह की मनमानी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तरवा पुलिस की अभद्रता से आक्रोश पत्रकार संघ ने आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की

Fri Feb 6 , 2026
तरवा पुलिस की अभद्रता से आक्रोश पत्रकार संघ ने आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की कार्यवाही न होने पर पत्रकार संघ धरना प्रदर्शन करने पर होगा बाध्य आजमगढ़ तरवां थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी चंदन समय 29 जनवरी 2026 को शाम करीब […]

You May Like

advertisement