सांसद नवीन जिन्दल ने चतुर्वेद परायण महायज्ञ में दी आहुति, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का किया आह्वान

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी।

महर्षि दयानंद जदयंती व स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी वर्ष के अवसर पर ब्रह्मसरोवर तट पर चल रहा है 12 दिवसीय महायज्ञ।

कुरुक्षेत्र, 8 फरवरी : महर्षि दयानंद जयंती एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी वर्ष के अवसर पर कुरुक्षेत्र स्थित ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर 1 से 12 फरवरी तक आयोजित 12 दिवसीय चतुर्वेद परायण महायज्ञ में रविवार को सांसद नवीन जिन्दल ने यज्ञ में आहुति दी तथा उपस्थित श्रद्धालुओं से भेंट की। यह आध्यात्मिक आयोजन वेद विद्या शोध संस्थान कुरुक्षेत्र द्वारा करवाया जा रहा है।
इस अवसर पर सांसद नवीन जिन्दल ने सभी श्रद्धालुओं से समाज के उज्जवल, समरस एवं समेकित भविष्य के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती और स्वामी श्रद्धानंद ने समाज से जातिवाद, अंधविश्वास और छुआछूत जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किया, जिनके आदर्श आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।
महायज्ञ के दौरान स्वामी संपूर्णानंद ने सांसद को स्वामी ब्रह्मानंद के जीवन और कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करवाया। साथ ही प्राकृतिक खान-पान से संबंधित स्टॉल्स की जानकारी भी दी, जहां सांसद नवीन जिन्दल ने प्राकृतिक भोजन ग्रहण किया।
इस अवसर पर सांसद नवीन जिन्दल ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि शरीर रूपी मंदिर का हमें ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने सभी वर्गों से योग और व्यायाम के लिए जागरूकता फैलाने और इस दिशा में सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।
उल्लेखनीय है कि ब्रह्मसरोवर तट पर आयोजित यह चतुर्वेद परायण महायज्ञ 12 फरवरी तक निरंतर जारी रहेगा, जिसमें देशभर से श्रद्धालु एवं विद्वानजन सहभागिता कर रहे हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर लाडवा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित : धर्मवीर सिंह

Mon Feb 9 , 2026
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी।संवाददाता – सूबा सिंह। नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा लाडवा में नौवां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न।लाडवा में आयोजित नौवें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 811 लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।270 लोगों को दिए गए चश्में आंखों की जांच के बाद 73 जरूरतमंद लोगों के मोतियाबिंद […]

You May Like

advertisement