सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर लाडवा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित : धर्मवीर सिंह

ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी।
संवाददाता – सूबा सिंह।

नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा लाडवा में नौवां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न।
लाडवा में आयोजित नौवें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 811 लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।
270 लोगों को दिए गए चश्में आंखों की जांच के बाद 73 जरूरतमंद लोगों के मोतियाबिंद ऑपरेशन शीघ्र कराए जाएंगे।

लाडवा, 8 फरवरी : सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। दूसरे चरण के अंतर्गत नौवां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर रविवार को लाडवा विधानसभा में शिवाला राम कुंडी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शिविर में 811 लोगों ने भाग लेकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। स्वास्थ्य शिविर के दौरान नेत्र परीक्षण, दंत परीक्षण, स्त्री रोग जांच,सामान्य स्वास्थ्य जांच,एनीमिया जांच सहित विभिन्न चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 270 लोगों को निशुल्क चश्में प्रदान किए गए, वहीं जिन 73 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई है,उनके ऑपरेशन शीघ्र ही निःशुल्क कराए जाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।
कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के दूसरे चरण की जानकारी देते हुए सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि पहले चरण की सफलता के बाद, अब दूसरे चरण में भी तय कार्यक्रम के अनुसार पूरे कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक नागरिकों तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं पहुंचाई जा सकें।
इन स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य लोगों को उनके नजदीक ही बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना, समय पर जांच सुनिश्चित करना तथा गंभीर बीमारियों की पहचान कर उपचार की दिशा में प्रभावी कदम उठाना है।
इस अवसर पर साक्षी खुराना,डॉ.गणेश दत्त, विजय गाबा,सत प्रकाश शर्मा,सन्नी कालड़ा, पवन गर्ग,रोहित गर्ग, शुभम ऐरी, राजेंद्र राजपूत,रादौर हल्का प्रभारी सोनी कुमार और लाडवा हल्का प्रभारी सलिंद्र कुमार उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पशुपालन को आधुनिक,लाभकारी और टिकाऊ बनाना है सरकार का लक्ष्य : नायब सिंह सैनी

Mon Feb 9 , 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में पशुपालन क्षेत्र की भूमिका रहेगी महत्वपूर्ण।कृषि विभाग की गांव अण्टेहडी की 53 एकड़ भूमि पर कर रहा प्राकृतिक खेती।जीवामृत,घनामृत, बीजामृत,नीमास्त्र, अग्निास्त्र,ब्रह्मास्त्र बनाने का किसानों को दिया जा रहा प्रशिक्षण।10 दुधारू पशुओं तक की मिनी डेयरी खोलने के लिए पशु की लागत […]

You May Like

advertisement