कृष्ण मिस्टर और याशिका बनी मिस फेयरवेल

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877

एसवीएसयू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्रों का विदाई समारोह आयोजित, कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों को ख़िताबों से नवाज़ा।

पलवल,8 फरवरी : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12 के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कृष्ण को मिस्टर फेयरवेल और यशिका को मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा। सोनिया को उत्कृष्टता की चैंपियन और नवीन को उत्कृष्ट छात्र का ख़िताब दिया गया। ख़ुशी को विद्यालय की डक्स और भूमि को स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर का खिताब दिया गया। प्राचार्य सतेन्द्र सौरोत ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य में आपको भारत ही नहीं पूरे संसार को चलाना है। आपको वैश्विक अवसरों को भुनाना है। आज के वैश्विक युग में विदेशी भाषाओं का ज्ञान अत्यंत आवश्यक हो गया है। मैं आप सभी को जापानी, जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिश जैसी भाषाएं सीखने के लिए प्रेरित करता हूं। इससे आपके करियर के अवसरों में वृद्धि होगी और आप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर सकेंगे।
उन्होंने छात्रों को नशीले पदार्थों से दूर रहने की गंभीर सलाह देते हुए कहा नशीले पदार्थ आपके सपनों को चूर-चूर कर सकते हैं और पूरे जीवन को तबाह कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की रक्षा करें, इनसे पूरी तरह दूर रहें। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से परीक्षाओं में तनाव न लेने का आह्वान भी किया।
विद्यालय के प्रिंसिपल सतेन्द्र सौरोत ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा, आप सभी में अद्भुत प्रतिभा छिपी है। अपनी क्षमताओं को पहचानें और लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम करें। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया।
विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकों ने छात्रों की उपलब्धियों की सराहना की तथा उनके सुनहरे भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों ने संगीत एवँ नृत्य में शानदार प्रस्तुतियां देकर खूब रंग जमाया। यह विदाई समारोह छात्रों के लिए भावनात्मक रूप से यादगार रहा, जहां सपनों की उड़ान भरने वाले युवा अब नई जिम्मेदारियों के साथ जीवन की नई पाठशाला में कदम रखने को तैयार दिखे।
विद्यार्थियों को ख़िताबों से नवाजते कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार एवं प्राचार्य सतेंद्र सौरोत।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश भावना जन जन में हो सर्वोपरि : सुरेश शर्मा

Mon Feb 9 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।संवाददाता पिपली – उमेश गर्ग दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र पिपली,8 फरवरी : आज पिपली पैराकीट में जय हिन्द मंच के संस्थापक और अध्यक्ष सुरेश शर्मा, डॉ. चित्रलेखा कौशिक निदेशक गृह मंत्रालय, डॉ. अनिल शर्मा सीनियर पायलट, डॉ. कमला शर्मा योगा विशेषज्ञ द्वारा जयहिंद मंच […]

You May Like

advertisement