विश्व मिर्गी दिवस पर एम्स रायबरेली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

विश्व मिर्गी दिवस पर एम्स रायबरेली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान

संस्थान (एम्स), रायबरेली के न्यूरोलॉजी विभाग द्वारा दिनांक 9 फ़रवरी 2026 (सोमवार) को विश्व मिर्गी दिवस के अवसर पर मिर्गी रोग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह जागरूकता कार्यक्रम एम्स रायबरेली की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. अमिता जैन के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया इस अवसर पर न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. अर्चना वर्मा ने न्यूरोसिस्टिसर्कोसिस एवं मिर्गी रोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ने बताया कि न्यूरोसिस्टिसर्कोसिस एक गंभीर लेकिन इलाज योग्य मस्तिष्क रोग है, जो परजीवी संक्रमण के कारण होता है। यह संक्रमण दूषित भोजन या पानी के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है और मस्तिष्क में सिस्ट बनाकर मिर्गी के दौरे उत्पन्न कर सकता है। उन्होंने बताया कि भारत जैसे देशों में मिर्गी के कई मामलों का प्रमुख कारण न्यूरोसिस्टिसर्कोसिस है।
न्यूरोलॉजी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आशुतोष कुमार मिश्रा ने मिर्गी के दौरों से बचाव एवं उपचार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित दिनचर्या, पर्याप्त नींद, तनाव से बचाव, स्वच्छता एवं संतुलित आहार मिर्गी नियंत्रण में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि मिर्गी का इलाज संभव है और डॉक्टर द्वारा दी गई दवाओं का नियमित सेवन अत्यंत आवश्यक है। दौरे के समय मरीज को सुरक्षित स्थान पर लिटाना चाहिए तथा तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।
इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित एडिशनल प्रोफेसर एवं अपर चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. नीरज कु. श्रीवास्तव ने लोगो को यह बताया की यह मस्तिष्क से संबंधित एक चिकित्सकीय समस्या है, जिसका समय पर और सही उपचार से प्रभावी इलाज संभव है। उन्होंने कहा कि मिर्गी से पीड़ित मरीजों को समाज में समान अधिकार, सम्मान और सहयोग मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की कि मिर्गी के मरीजों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाया जाए। इस मौके कार्यक्रम एसोसिएट प्रोफेसर सह उप-चिकित्सा अधीक्षक डॉ अरुनप्रीत कौर सहित संकाय सदस्य, रोगी एवं उनके तीमारदार लोग मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एम्स, रायबरेली ने एंडोस्कोपी और कोब्लेशन टेक्नोलॉजी से एक जटिल नेज़ोफेरिंजियल ट्यूमर को बिना किसी बाहरी निशान से पूरी तरह हटाया

Tue Feb 10 , 2026
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत एम्स, रायबरेली ने एंडोस्कोपी और कोब्लेशन टेक्नोलॉजी से एक जटिल नेज़ोफेरिंजियल ट्यूमर को बिना किसी बाहरी निशान से पूरी तरह हटाया अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायबरेली के नाक, कान, गला विभाग ने एक युवा में कोब्लेशन टेक्नोलॉजी का उपयोग करके एंडोस्कोपिक तरीके से एक जटिल नेज़ोफेरिंजियल […]

You May Like

advertisement