सांसद नवीन जिन्दल खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए है प्रयासरत : धर्मवीर सिंह

सांसद नवीन जिन्दल खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए है प्रयासरत : धर्मवीर सिंह

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – उमेश गर्ग।

एशियन कराटे चैंपियनशिप गोल्ड मेडल विजेता अलीशा को जिन्दल हाउस में किया गया सम्मानित।

कुरुक्षेत्र: 30, कराटे एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश और हरियाणा का नाम रोशन करने वाली अलीशा को जिन्दल हाउस, कुरुक्षेत्र में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांसद नवीन जिन्दल की ओर से धर्मवीर सिंह ने अलीशा को तिरंगा भेंट कर सम्मानित भी किया।
इस दौरान सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने अलीशा और उसके कोच एवं परिजनों से विस्तारपूर्वक बातचीत की तथा सांसद नवीन जिन्दल द्वारा खेलों और खिलाड़ियों के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और अलीशा को भी सहयोग देने की बात कही।
इस मौके पर धर्मवीर सिंह ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल का सदैव प्रयास रहा है कि क्षेत्र का हर प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाए। अलीशा जैसी बेटियां पूरे समाज के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण से यह सिद्ध किया है कि ग्रामीण परिवेश की प्रतिभाएं भी विश्व मंच पर भारत का तिरंगा बुलंद कर सकती हैं। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में सांसद नवीन जिन्दल की ओर से खिलाड़ियों को हर प्रकार का मार्गदर्शन और सहायता निरंतर उपलब्ध कराई जा रही है।
उन्होंने आगे कहा कि सांसद नवीन जिन्दल हमेशा युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते रहे हैं और उनका विज़न है कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र खेल प्रतिभाओं का मजबूत केंद्र बने। अलीशा ने अपने मेडल को प्रदेश की उपलब्धि बताते हुए विश्वास जताया कि सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन और सहयोग से आने वाले समय में वह और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर देश का गौरव बढ़ाएगी। इस अवसर पर अलीशा के कोच विकास पांचाल और उनके पिता जसवंत सिंह भी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि संस्कारों का निर्माता होता है : डॉ. नरेंद्र सिंह

Wed Jul 1 , 2026
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 30 जून : जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को पढ़ाने का कार्य नहीं करता, बल्कि उनके व्यक्तित्व, चरित्र और संस्कारों का निर्माण भी करता है। इसलिए प्रत्येक शिक्षक का दायित्व है कि वह समय के साथ स्वयं को […]

You May Like

Breaking News

advertisement