Uncategorized

“डॉ. प्रेम नारायण श्रीवास्तव स्मृति सम्मान – 2026” से अलंकृत हुए प्रख्यात साहित्यकार “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी।

वृन्दावन,10 फरवरी : अठखंबा क्षेत्र (निकट श्री मोटे गणेश मन्दिर) स्थित भक्तमाल कुटी में श्रीभक्तमाल परिषद् व “निंबार्क भूषण” डॉ. (प्रो.) प्रेम नारायण श्रीवास्तव स्मृति समिति के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुए श्रीभक्तमाल जयंती महोत्सव तथा “निंबार्क भूषण” निकुंजवासी डॉ. (प्रो.) प्रेम नारायण श्रीवास्तव (हिन्दी विभागाध्यक्ष, प्राच्य दर्शन महाविद्यालय, वृन्दावन) के पुण्य स्मृति महोत्सव में नगर के प्रख्यात साहित्यकार “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी को उनकी उत्कृष्ट लेखनी के द्वारा हिन्दी व अंग्रेजी साहित्य के क्षेत्र में दिए गए अविस्मरणीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें “डॉ. प्रेम नारायण श्रीवास्तव स्मृति सम्मान – 2026” से अलंकृत किया गया।उन्हें यह सम्मान समिति के अध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव व मथुरा- वृन्दावन नगर निगम के उप-सभापति मुकेश सारस्वत ने प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र व ठाकुरजी का पटुका- प्रसादी-माला आदि भेंट करके दिया।
इस अवसर पर श्रीनाभापीठाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुरु स्वामी सुतीक्ष्णदास देवाचार्य महाराज, शरणागति आश्रम के महंत बिहारी दास भक्तमाली, निंबार्क संप्रदाय के प्रख्यात सन्त जयकिशोर शरण महाराज, आचार्य बद्रीश महाराज, निंबार्क संप्रदाय के समाज मुखिया संत प्रेम दास महाराज, रासाचार्य स्वामी कुंजबिहारी शर्मा (भैयाजी), पूर्व प्राचार्य डॉ. प्रताप पाल शर्मा, कार्यक्रम के संयोजक शुभम श्रीवास्तव, परम् हितधर्मी डॉ. चन्द्र प्रकाश शर्मा, प्रमुख शिक्षाविद् अभय वशिष्ठ, प्राचार्य ब्रज किशोर त्रिपाठी, भागवताचार्य रामनिवास शास्त्री, डॉ. राधाकांत शर्मा, महंत मधुमंगल शरण शुक्ल, डॉ. श्याम बिहारी खंडेलवाल, डॉ. जयेश खंडेलवाल (हित जस अलि) एवं आचार्य राजेश पाण्डेय आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel