युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने और उसके साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में प्रेमनगर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
फतेहगंज पश्चिमी निवासी एक महिला ने 24 फरवरी को प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी बेटी रामजानकी मंदिर के पास स्थित एक शोरूम में काम करती थी। इसी दौरान बारादरी थाना क्षेत्र में मौर्य मंदिर के पास रहने वाला अतुल उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था। बाद में अतुल के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी, लेकिन इसके बावजूद वह युवती को लगातार परेशान करता रहा। आरोपी ने पीड़िता को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी थी।
मृतका की मां ने आरोप लगाया कि अतुल ने उसकी बेटी को शोरूम के अंदर ही जहर की शीशी लाकर दी। जहरीला पदार्थ निगलने के बाद युवती गिर पड़ी, लेकिन आरोपी उस पर लात मारकर वहां से भाग गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने अतुल समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सोमवार को अतुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राम के विरह में दशरथ ने छोड़े प्राण, भरत ने सिंहासन पर रखी खड़ाऊं

Tue Mar 18 , 2025
राम के विरह में दशरथ ने छोड़े प्राण, भरत ने सिंहासन पर रखी खड़ाऊं पवन कालरा ( संवाददाता) बरेली : ब्रह्मपुरी 165 वीं रामलीला मंचन में आज गुरु व्यास मुनेश्वर जी महाराज ने वर्णन किया कि जब सुमंत्र राम लक्ष्मण सीता जी को छोडकर अयोध्या पहुंचे तो राजा दशरथ उन्हें […]

You May Like

advertisement