असम में गरीब मुसलमानों को परेशान किया जा रहा- मौलाना औबेदुर्रहमान क़ासमी

राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं असम राज्य प्रभारी मो० नसीम तथा असम प्रदेश अध्यक्ष मौलाना औबेदुर्रहमान क़ासमी ने आज गुवाहाटी में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने असम के मुख्यमंत्री की नीतियों व मुसलमानों के खिलाफ साम्प्रदायिक व असंवैधानिक बयानों और कार्यशैली के विरोध में सर पर कफ़न बांधकर प्रतीकात्मक ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मो० नसीम ने कहा कि असम में गरीब मुसलमानों को परेशान किया जा रहा कभी मुख्यमंत्री के बयानों से और डी वोटर्स के नाम पर वोटर लिस्ट मुसलमानों के नाम को काटा जा रहा, मुख्यमंत्री हेमंत कुमार बिस्वा शर्मा मुसलमानों को गोली मारना चाहते है तो हमारे सीने मौजूद है, अगर हमारे खून से उनकी प्यास बुझती है तो आए गोली मारे,एक संवैधानिक पद पर बैठ कर एक मुख्यमंत्री जिस तरह की भाषा बोल रहे है एक समाज को टारगेट कर रहे है इन सब के बावजूद केंद्र सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जनसमस्याओं से ध्यान भटकाकर दमनकारी नीतियों को बढ़ावा दे रही है।

असम प्रदेश अध्यक्ष मौलाना औबेदुर्रहमान क़ासमी ने कहा कि सर पर कफ़न बांधकर प्रेस वार्ता करना इस बात का प्रतीक है कि यदि ज़रूरत पड़ी तो राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल पार्टी हक़ और इंसाफ़ की लड़ाई के लिए किसी भी क़ुर्बानी से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत कुमार बिस्वा शर्मा की मुसलमान विरोधी नीतियों की घोर निंदा करते हुए कहा कि संविधान की शपथ लेकर मुख्यमंत्री बने हेमंत जी आये दिन असम के मुसलमानों को प्रताड़ित कर रहे हैं, उनके मकानों-दुकानों पर बुकडोज़र चला कर, कभी उनके खान-पान पर उंगली उठा कर, कभी उ के दाढ़ी-टोपी पर तंज़ कस कर और अब तो हद ये है कि असम भाजपा के आधिकारिक हैंडल से मुसलमानो को पॉइंट ब्लेंक पर गोली मारने का वीडियो जारी कर रहे हैं और देश की तमाम संवैधानिक संस्थाएं, न्यायालय, प्रधानमंत्री और अल्पसंख्यक आयोग सब खामोश हैं तो ऐसे में हम ही कफ़न बांध कर मुख्यमंत्री को चुनैती देते हैं कि आइये अपनी ख्वाहिश को पूरा कर लीजिए। हम कह देना चाहते हैं कि अगर मुख्यमंत्री मुसलमानो की प्रताड़ना बंद नहीं करते है तो आने वाले समय में राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी ज़िम्मेदारी सरकार की होगी।
प्रेस वार्ता में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिन्दू धर्म आस्था पर भारी पूजा स्थलों के आसपास फैली गंदगी के ढेर

Wed Feb 11 , 2026
हिन्दू धर्म आस्था पर भारी पूजा स्थलों के आसपास फैली गंदगी के ढेरक्या सभी संगठनों और नेताओं की जिम्मेदारी बनती है या नही : भारतीय मानवाधिकार महासंघ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश शर्मा दिल्ली रिपोर्टर नरेश शर्मा की रिपोर्ट दिल्ली रोहिणी सेक्टर 7 सांई बाबा मंदिर और हनुमान मंदिर के आसपास स्वच्छता […]

You May Like

advertisement