शिक्षक संघ इकाई के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए डॉ. प्रवेश, व महामंत्री डॉ. मुकुल

श्री दुर्गा जी पीजी कॉलेज चंदेश्वर में शिक्षक संघ का चुनाव हुआ संपन्न,

आजमगढ़। शहर की प्रतिष्ठित महाविद्यालय श्री दुर्गा जी पीजी कॉलेज चंदेश्वर आजमगढ़ के शिक्षक संघ इकाई का आज विधिवत गठन किया गया, चुनाव अधिकारी के रूप में वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर रामानंद सिंह ने चुनाव प्रक्रिया पूर्ण करायी। सर्वप्रथम पूर्व कार्यकारिणी को भंग किया गया तथा नई कार्यकारिणी के गठन के लिए पदाधिकारियों के प्रस्ताव आमंत्रित किए गए, निर्धारित समय के भीतर प्रत्येक पद के लिए एक-एक नाम ही आए। चुनाव अधिकारी ने सभी पदों पर एक एक ही नाम आने के कारण सभी को निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। जिसका सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।
विदित हो कि महाविद्यालय के कार्यकारी का कार्यकाल 26 जनवरी 2026 को पूर्ण हो गया था। कतिपय कारणों से तथा शिक्षकों की विशेष मांग पर चुनाव की तिथि 10 फरवरी घोषित की गई जिसमें लगभग सभी सदस्यों ने सहभाग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया। सम्मानित सदस्यों ने नई कार्यकारिणी से अपेक्षा की कि एक माह के अंदर महाविद्यालय शिक्षक संघ की नियमावली विधि सम्मत तरीके से पटल पर रखी जाए यह ध्यान रखा जाए कि महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की नियमावली के परिपेक्ष में ही महाविद्यालय इकाई के नियमावली बनाई जाए जिससे कोई व्यतिरेक न हो। आवश्यकतानुसार थोड़ा बहुत परिवर्तन किया जा सकता है, परंतु किसी भी परिवर्तन के लिए शिक्षक संघ के बहुतायत सदस्यों का समर्थन आवश्यक है। संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने नियमावली बनाने का दायित्व मंत्री डॉ. मुकुल दत्त पांडे जी को सौंपा, सम्मानित सदस्य डॉ. अजीत प्रताप सिंह महाविद्यालय का बकाया एरियर एवं अन्य भुगतान तत्काल कराने का प्रस्ताव रखा, तथा कहा कि जब से प्रबंध तंत्र नहीं है महाविद्यालय की स्थिति दयनीय हो गई है इस पर भी शिक्षक संघ विचार करें उनकी मांग का सभी सदस्यों ने समवेत स्वर से समर्थन किया। डॉ. चंद्र विकास मौर्य ने मांग की कि शिक्षक प्यार का भूखा होता है उसको सम्मान हर हाल में मिलना चाहिए यदि आवश्यकता पड़े तो कड़े निर्णय भी लिए जाए। डॉ. सियाराम शुक्ला ने प्रस्ताव किया कि हमारे महाविद्यालय से जो शिक्षक सेवा सेवानिवृत्ति हो तो उनका विदाई समारोह करके सम्मान दिया जाए, इसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया। प्रोफेसर शैलेंद्र विक्रम सिंह ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि अपेक्षाओं का पहाड़ आप सभी के सामने खड़ा है इसलिए यथासंभव प्रयास करें कि प्राचार्य जी एवं प्राधिकृत नियंत्रक/ जिला अधिकारी महोदय से तालमेल बैठाकर समस्याओं का समाधान किया जाए जिससे बेहतर पठन-पाठन का माहौल बन सके। सम्मानित सदस्य डॉ. रामजी वर्मा ने कहा की परिसर में सबका सम्मान होना चाहिए, जिससे प्रेम भाव के माध्यम से पठन-पाठन सुचार रूप से किया जा सके। प्रोफेसर मधुबाला राय ने कहा की नई कार्यकारिणी को बधाई, उम्मीदों पर खड़े उतरिए यही अपेक्षा है। सभी उपस्थित सदस्यों ने शिक्षा विभाग की नई प्राध्यापिका को संघ का सदस्य बनने के लिए समवेत स्वर में समर्थन किया। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष डॉ. प्रवेश सिंह ,उपाध्यक्ष डॉ. अखिलेश यादव, महामंत्री डॉ. मुकुल दत्त पांडे, कोषाध्यक्ष डॉ. आरपी कौशल, तथा संयुक्त मंत्री डॉ. अखिल राय को बनाया गया । प्राचार्य प्रोफेसर बृजेश ने नई कार्यकारी को बधाई देते हुए महाविद्यालय की प्रगति में सहयोग की अपेक्षा की तथा शिक्षक सम्मान की रक्षा के लिए यथासंभव सहयोग का भरोसा दिलाया कार्यक्रम में डॉ. सुनील जी द्वारा महाविद्यालय में किए गए सकारात्मक कार्य की सराहना की गई। बैठक में डॉ. नीलेश, डॉ. उपाध्याय, डॉ. राजेश, डॉ. सत्येंद्र, इंजीनियर जितेंद्र, डॉ. अशोक, डॉ. रविंद्र पांडेय, डॉ. हर्ष आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में अध्यक्ष जी ने चुनाव अधिकारी की अनुमति से सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।
मोबाइल नंबर 9452 445 878

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का भव्य शुभारंभ — बच्चों को अल्बेंडाजोल दवा खिलाकर जिलाधिकारी ने अभियान की शुरुआत

Wed Feb 11 , 2026
तदोपरांत जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार ने बच्चों को अल्बेंडाजोल टैबलेट खिलाकर जनपद में इस राष्ट्रीय अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। बच्चों को दवा खिलाने से पूर्व जिलाधिकारी ने स्वयं अल्बेंडाजोल दवा का सेवन कर बच्चों एवं अभिभावकों को यह संदेश दिया कि यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है तथा इसका […]

You May Like

advertisement