Uncategorized

शिक्षा मंत्री जयंत चौधरी का शिक्षकों ने पुलिस के धक्का मुक्की के बीच में ही किया पुतला दहन

आजमगढ़ ।कलेक्टर चौराहे पर भारी संख्या में शिक्षकों ने पुलिस के धक्का मुक्की बाद भी शिक्षा मंत्री जयंत चौधरी का किया पुतला दहन।

शिक्षकों ने बताया2011 के पूर्व नियुक्त लाखों शिक्षकों पर वर्तमान समय मे थोपी जा रही टेट परीक्षा को लेकर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयन्त चौधरी द्वारा संसद में दिए गए बयान से आहत टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मण्डल-आज़मगढ़ के मांडलिक मंत्री अतुल कुमार सिंह व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु यादव के नेतृत्व में सैकड़ो शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर एकत्रित होकर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री का पुतला दहन किया। पुतला दहन रोकने के प्रयास में शिक्षकों और पुलिस प्रशासन के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। इससे नाराज़ सैकड़ों शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री एवं सरकार विरोधी नारेबाजी से आक्रोष व्यक्त किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष चंद्रभान यादव, जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार उपाध्याय, संयुक्त मंत्री आशुतोष सिंह, जिलामंत्री शालिनी राय, अश्वनी सिंह, विकास गुप्ता, विपिन प्रजापति, हृदयनाथ सिंह, मधुकर पाठक, दिनेश पाण्डेय, राकेशमणि त्रिपाठी, हवलदार यादव, रघुबीर सिंह, नवीन पाण्डेय, रमाकांत यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel