UPSSSC PET परीक्षा 2025 के सकुशल आयोजन हेतु पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली द्वारा की गयी ब्रीफिंग

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली द्वारा आगामी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 को सकुशल, निष्पक्ष, और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली ने निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिये गये।*

  1. परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा: सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। केंद्रों के आसपास निगरानी हेतु सीसीटीवी और ड्रोन का उपयोग किया जाएगा।
  2. यातायात प्रबंधन: परीक्षा केंद्रों के आसपास सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष यातायात एडवाइज़री जारी की जाएगी।
  3. सहयोग और समन्वय: सभी संबंधित विभागों और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर परीक्षा के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखी जाएगी।
  4. आपातकालीन तैयारियां: किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए डायल-112 व स्थानीय थाना को आपातकालीन सेवाएं तैयार रहेंगी।
    पुलिस अधीक्षक नगर,बरेली द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी ड्यूटी स्थल पर समय से पहुंचे एवं परीक्षार्थियों की तलाशी आदि की कार्यवाही करते हुए अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा और सतर्कता के साथ करें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना भमोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 981ग्राम अवैध अफीम के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

Fri Sep 5 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : थाना भमोरा पुलिस टीमें द्वारा बरेली- बदायूं मार्ग पर चैकिंग के दौरान वाजिद अली उम्र (22 वर्ष) और महिला पूनम उम्र (35 वर्ष) को 981 ग्राम अफीमयुक्त के साथ नशे के अवैध कारोबार पर निर्णायक कार्यवाही करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। […]

You May Like

advertisement