स्कूलों के माध्यम से जन आंदोलन बनेगा “नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान

उत्तराखंड
स्कूलों के माध्यम से जन आंदोलन बनेगा “नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान”
सागर मलिक

नेहरूग्राम के इंडियन अकैडमी स्कूल में विशेष व्याख्यान सत्र का आयोजन

देहरादून। ‘नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान’ के तहत राज्य सरकार ने इस अभियान में स्कूलों को जोड़कर व्यापक नेटवर्क तैयार करना शुरू किया है, ताकि युवाओं को शुरुआती दौर से ही नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जा सके।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के माध्यम से यह जागरूकता कार्यक्रम प्रदेशभर में चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास है कि यह मुहिम हर जिले, हर विद्यालय तक पहुँचे और एक जनांदोलन का रूप ले।”

छात्रों को दी गई नशे से बचाव की व्यवहारिक जानकारी

नेहरूग्राम स्थित इंडियन अकैडमी पब्लिक स्कूल में आज विशेष व्याख्यान सत्र आयोजित किया गया।
इसमें राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के सहायक निदेशक डॉ. पंकज सिंह ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों, लत के खतरे और बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था में नशे की प्रवृत्ति अधिक देखी जाती है, इसलिए इस उम्र में सही मार्गदर्शन बेहद आवश्यक है।

डॉ. सिंह ने छात्रों से अपील की कि वे इस जानकारी को दूसरों तक पहुँचाएं और ‘ह्यूमन चेन’ की तरह समाज में जागरूकता फैलाएं। उन्होंने कहा कि यह एक सतत अभियान है, जो केवल एक आयोजन तक सीमित नहीं है।

विद्यालय प्रबंधन और छात्रों ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय की निदेशक मुनेन्द्र खंडूरी और प्रधानाचार्य नीलम शर्मा की सक्रिय भागीदारी रही। प्रधानाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस पहल से ज़मीनी बदलाव दिखने लगे हैं और विद्यालयों से शुरुआत होने पर इसका प्रभाव घर-घर तक पहुँचेगा।

छात्र शिव थपलियाल ने इसे मुख्यमंत्री की सराहनीय पहल बताया, वहीं छात्रा नियती उनियाल ने कहा कि इस सत्र से मिली जानकारी उन्हें दूसरों को जागरूक करने की प्रेरणा दे रही है।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों, शिक्षकों और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से ही इस अभियान को दीर्घकालिक सफलता मिलेगी। उन्होंने शिक्षकों से छात्रों में आत्मबल व संवेदनशीलता बढ़ाने वाले संवादों को बढ़ावा देने की अपील की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड जिला पंचायत अध्यक्ष पदो के लिए आरक्षण का प्रथम चक्र लागू

Sat Aug 2 , 2025
सागर मलिक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तहत अनंतिम आरक्षण सूची जारी देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायतों (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) के सामान्य निर्वाचन-2025 के अंतर्गत जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए अनंतिम आरक्षण सूची जारी कर दी है। यह आरक्षण भारत के संविधान के अनुच्छेद 243-D, उत्तराखण्ड पंचायतीराज […]

You May Like

advertisement