विश्व योग दिवस पर तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन, योग साधकों को किया जाएगा सम्मानित

(पंजाब)फिरोजपुर,13 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

      हा हा बी हैप्पी ग्रुप, फिरोजपुर द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 19 से 21 जून 2026 तक बागी पार्क में तीन दिवसीय वार्षिक योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष संस्था अपने पांचवें सालाना योग कैंप को विशेष रूप देते हुए "उत्तम योग साधक सम्मान समारोह" का आयोजन भी करेगी, जिसमें नियमित रूप से अच्छे योग साधको को समाज में योग प्रोत्साहन शक्ति के रूप में समाज के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा । 

  ग्रुप के प्रधान देवराज खुल्लर ने बताया कि योग शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा योग के माध्यम से विभिन्न शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं के समाधान के प्रति जागरूक करना है। शिविर में अनुभवी योग प्रशिक्षकों द्वारा योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं विभिन्न व्यायामों का अभ्यास करवाया जाएगा। साथ ही प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में योग के महत्व और उससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी भी दी जाएगी।

 उन्होंने कहा कि हा हा बी हैप्पी ग्रुप पिछले कई वर्षों से समाज में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संस्था द्वारा समय-समय पर निःशुल्क योग शिविर आयोजित किए जाते रहे हैं। इसके अतिरिक्त बागी पार्क में प्रतिदिन नियमित योगाभ्यास भी कराया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेकर लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

      देवराज खुल्लर ने शहरवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में योग शिविर में भाग लें तथा अपने परिवार और परिचितों को भी योग से जोड़कर स्वस्थ एवं सकारात्मक समाज के निर्माण में सहयोग दें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों की ओर से 21 जरूरतमंद महिलाओं को जून महीने का राशन किया गया वितरण

Sun Jun 14 , 2026
वरिष्ठ समाज सेवक श्री पी सी कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे। पंजाब (फिरोजपुर)13 जून {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा श्री जगदीश बजाज एवं अनिल कालीया की अध्यक्षता में 21 जरूरतमंद व्यक्तियों/महिलाओं को जून महीने का राशन वितरण किया गया।श्री पीसी कुमार मुख्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored