प्रेटी पेटल्स पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य वार्षिकोत्सव

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : फतेहगंज पश्चिमी प्रेटी पेटल्स किड्स जोन पब्लिक स्कूल में का रंगारंग वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम के मनाया गया। नन्हें मुन्ने छोटे-छोटे बच्चों ने नृत्य, संगीत, नाट्य मंचन, कहानी, चुटकुले, कविता, देशभक्ति गीत एवं नन्हें-मुन्नों ने फिल्मी गानों की धुन पर इक मोड़ आया, मैं उत्थे दिल छोड़़ आया झुमका गिरा रे गीत पर सामूहिक नृत्य किया और खूब तालियां बटोरीं। नन्हे मुन्ने कलाकारों द्वारा मंचित संदेशप्रद ‘ओल्ड एज होम’ नाटक प्रस्तुत किया और कश्मीर की पृष्ठभूमि पर बेस्ड समूह गान बुमरो बुमरो, श्याम रंग बुमरो, आए हो किस बगिया से, होली गीत, नैना भीगे भीगे जाये, राम आएंगे की शानदार प्रस्तुति पर पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में आए सभी दर्शकों, अभिभावकों एवं मुख्य अतिथियों ने बच्चों का उत्साह बर्धन कर हौसला अफजाई की। प्रिटी पेटल्स किड्स जोन पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम से पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएसएफ भिटौरा के डिप्टी कमांडेंट दिनेश सिंह, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी रविंद्र राठौर, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सत्यदेव यदुवंशी, प्रबन्ध समिति की अध्यक्ष कमला पांडे, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, स्कूल प्रबंधक रमन जायसवाल ने सरस्वती माता के सम्मुख दीप प्रज्वलित का कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। उसके बाद कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधक दिनेश पांडे ने सभी अतिथियों एवं समाजसेवी और गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि बीएसएफ भिटौरा के डिप्टी कमांडेंट दिनेश सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में माता, विद्यालय और शिक्षकों का अतुलनीय और महान योगदान होता है। क्योंकि यही संस्कारक्षम, बहुमुखी प्रतिभा से भरी नई पीढ़ी का विकास कर सकते हैं। देश को वास्तविक रूप से विकसित बनाना है तो हमें सबसे बड़ी पूंजी नई पीढ़ी के बहुमुखी विकास पर ध्यान केंद्रित करना ही होगा। इस मौके पर नगर पंचायत ईओ ने कहा कि बच्चे सुशिक्षित-संस्कारित होंगे, तभी स्वयं, परिवार समाज की बेहतरी के लिए कार्य कर सकते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधानाचार्य राहुल यदुवंशी ने किया। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन कृष्ण पाल मौर्य, कुर्मी क्षत्रिय महासभा के तहसील अध्यक्ष चेतराम गंगवार, गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिब्राजक पंडित लीलाधर शर्मा, दीपमाला पांडे, उपासना शर्मा, गीता तोमर, चक्रवीर सिंह चौहान, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, सचिन चौहान, ममता गंगवार, ओमेंद्र चौहान, अजय सक्सेना, प्रेमपाल गंगवार, संजीव शर्मा, रविंद्र चौहान, आशीष पांडे, सौरभ पाठक, खेम गंगवार, मुदित प्रताप सिंह, राजकुमार कश्यप, गणेश पथिक,आदि लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी लोगों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।




