आजमगढ़: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

आजमगढ़: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जय शर्मा जिला संवाददाता

आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के पठकोली गांव में शुक्रवार देर रात 28 वर्षीय मोना पाठक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने मोना के पति रावेश पाठक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोना की बहन प्रिया ने बताया कि रात करीब 11 बजे रावेश ने फोन कर मोहिद्दीनपुर (जहानागंज) स्थित मायके में सूचना दी कि मोना की तबीयत खराब है। जब परिजन मेहनाजपुर सीएचसी पहुंचे तो मोना मृत पड़ी थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि मोना के गले पर निशान थे। उनका कहना है कि रावेश और उसके परिवार वाले मोना से पैसे और निवास की मांग करते थे। बताया गया कि मोना की शादी 23 अप्रैल 2024 को रावेश पाठक से हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री कामनापुरणी गौशाला टुटू द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस में दिव्या ज्योति जागृती संस्थान से पधारे कथा व्यास साध्वी भाग्यश्री ने कथा में बताया कि स्वार्थ की नींव पर टिके रिश्ते सदा साथ नहीं निभाते

Tue Apr 15 , 2025
श्री कामनापुरणी गौशाला टुटू द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस में दिव्या ज्योति जागृती संस्थान से पधारे कथा व्यास साध्वी भाग्यश्री ने कथा में बताया कि स्वार्थ की नींव पर टिके रिश्ते सदा साथ नहीं निभाते। (पंजाब) फिरोजपुर 14 अप्रैल {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= श्री कामनापूर्णी गौशाला टुटू […]

You May Like

advertisement