मुंडा में पीताम्बरा पीठ आश्रम का भव्य भूमि पूजन, जय माई के जयकारों से गूंजा परिसर

oplus_1024


आजमगढ़। जिले के मुंडा गांव में पीताम्बरा पीठ आश्रम की स्थापना को लेकर भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान “जय माई” के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

oplus_1024


पीताम्बरा धाम के पीठाधीश्वर आचार्य श्री विवेकानंद पराशर के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहजानंद राय (क्षेत्रीय अध्यक्ष), स्वतंत्र कुमार सिंह, पूर्व मंत्री यशवंत सिंह, अक्षत राय, चंद्रहास, लाल बाबा, सुधाकर उपाध्याय, हेमेंद्र द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य लोग एवं भक्तगण उपस्थित रहे।

oplus_1024


आचार्य श्री विवेकानंद पराशर ने कहा कि पीताम्बरा पीठ आश्रम की स्थापना से क्षेत्र में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि आश्रम में भविष्य में धार्मिक अनुष्ठान, सत्संग, यज्ञ एवं समाजोपयोगी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और श्रद्धालुओं ने मां पीताम्बरा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम की अध्यक्षता में बेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति की बैठक संपन्न

Fri Feb 13 , 2026
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत डीएम की अध्यक्षता में बेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति की बैठक संपन्न रायबरेली: 13 फरवरी 2026,जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में बेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति 2025 के संबंध में कैंप कार्यालय पर बैठक की गई। बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सुधीर गिरी ने अवगत कराया […]

You May Like

advertisement