आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही,650 किलो लहन नष्ट कराया,पांच पर लिखा अभियोग

रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत
आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही,650 किलो लहन नष्ट कराया,पांच पर लिखा अभियोग*

रायबरेली, 20 नवंबर 2025
अवैध शराब के निर्माण , बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 1 एवं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 व संबंधित थाने की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
टीम द्वारा सदर तहसील के थाना गुरुबख्शगंज अंतर्गत संदिग्ध ग्राम घाटमपुर एवं कोरिहार तथा तहसील महराजगंज में थाना बछरावा अंतर्गत संदिग्ध ग्राम उफरापुर, कन्नावा, मदन टूसी, पासी टूसी में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों / संदिग्ध घरों में दबिश के दौरान जनपद में कुल 89 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 650 किलो लहन बरामद कर लहन को मौके पर नष्ट करते हुए 05 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।डीईओ दिनेश कुमार ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यातायात माह के उपलक्ष्य में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का किया गया आयोजन

Fri Nov 21 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार यातायात पुलिस जनपद बरेली के तत्वावधान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक यातायात मो0 अकमल खान के मार्ग दर्शन में अंजनी कुमार तिवारी पुलिस उपाधीक्षक यातायात की उपस्थिति में डाॅक्टर अम्बेडकर समाज कल्याण सेवा […]

You May Like

advertisement