एसडीएम अनुभव मेहता ने समाधान शिविर में सुनी समस्याएं

अधिकारियों को तुरंत समाधान के दिए निर्देश।

लाडवा (प्रमोद कौशिक/सुबा सिंह) : एसडीएम अनुभव मेहता ने उपमंडल कार्यालय में नागरिकों की समस्याएं सुनी। एसडीएम ने सोमवार को अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर निर्देश दिए कि वे समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका समाधान करें। नागरिकों की बिजली, पानी और सीवरेज आदि संबंधित समस्याओं का समाधान करना ही अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए।
इस दौरान एसडीएम अनुभव मेहता ने एक एक करके गौर से समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का एक ही छत के नीचे बैठकर निदान करना है जिससे आम लोगों को अन्य कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े। जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसवीएसयू में साइकोलॉजी कॉन्क्लेव आयोजित

Tue Feb 17 , 2026
मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोविज्ञान विषय पर किया विशेषज्ञों ने मंथन। गुरुग्राम, (प्रमोद कौशिक)16 फरवरी : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में सोमवार को दो दिवसीय साइकोलॉजी कॉन्क्लेव 2026 शुरू हुआ। इसमें मनोविज्ञान क्षेत्र के कई विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया और विविध आयामों पर चर्चा की। मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोवैज्ञानिक हस्तक्षेप विषय […]

You May Like

advertisement