जिलाधिकारी ने ई. वी. एम. मशीनों की एफ एल सी की तैयारी की जांच हेतु ई वी एम वेयर हाउस परसाखेड़ा का किया निरीक्षण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह द्वारा निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में फरीदपुर विधान सभा से निर्वाचित विधायक श्री श्याम बिहारी के आकस्मिक निधन से रिक्त हुई सीट के लिए उप निर्वाचन हेतु जनपद बरेली में दिनांक 27 जनवरी 2026 से प्रारंभ होने वाली ई. वी. एम. मशीनों की एफ एल सी की तैयारी की जांच हेतु ई वी एम वेयर हाउस परसाखेड़ा का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा एफ एल सी हॉल एवं एफ एल सी ओके मशीनों हेतु प्रस्तावित स्ट्रांग रूम की खिड़कियों में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए तथा निर्देशित किया कि संपूर्ण वेयरहाउस की सुरक्षा में विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा द्वारा की जा रही निगरानी को स्वयं देखा तथा इस संबंध मे कुछ आवश्यक सुधार के भी निर्देश निर्वाचन विभाग के कर्मियों को दिए । उन्होंने निर्देशित किया कि एफ एल सी कार्य के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत SOP का प्रत्येक दशा में अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा निर्धारित समय सीमा में एफ एल सी कार्य पूर्ण किया जाए।उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को उक्त प्रक्रिया के अवलोकन हेतु निर्धारित मानकों को ध्यान में रखते हुए पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के समय उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह, जिले बरेली के ई वी एम प्रभारी एवं बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी पवन कुमार सिंह उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत दा को पद्मभूषण सम्मान

Mon Jan 26 , 2026
उत्तराखंड देहरादूनउत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत दा को पद्मभूषण सम्मान,सागर मलिक नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के प्रतिष्ठित ‘पद्म पुरस्कार 2026’ की घोषणा की गई। राष्ट्रपति ने कला, समाज सेवा, विज्ञान और उद्योग समेत विभिन्न क्षेत्रों में ‘असाधारण और विशिष्ट सेवा’ के लिए कुल 131 विभूतियों […]

You May Like

advertisement