उत्तराखंड देहरादून315 बोर के अवैध तमंचे सहित युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड देहरादून
315 बोर के अवैध तमंचे सहित युवक गिरफ्तार
ज़फर अंसारी
लालकुआं: नगर की सबसे पॉश कॉलोनी में निवास करने वाले युवक को 315 बोर का अवैध तमंचा लेकर सार्वजनिक स्थान में लहराते हुए उक्त पोस्ट को सोशल मीडिया में डालना महंगा पड़ गया। सूचना के बाद लालकुआं कोतवाली पुलिस ने तत्काल आवश्यक कदम उठाते हुए उसे तमंचा और कारतूस के साथ रंगे हाथों दबोच लिया, तथा बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसका चालान कर दिया।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थ की बिक्री/तस्करी तथा अवैध हथियार रखने वालो के विरुद्ध अभियान प्रचलित है । इसी क्रम में श्री मनोज कत्याल एसपी सिटी महोदय हल्द्वानी के दिशा निर्देशन में श्री अमित कुमार क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में श्री बृजमोहन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआ के नेतृत्व में अधीनस्थ पुलिस बल को ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित कर टीम का गठन किया गया जिसमें उ0नि0 शंकर नयाल द्वारा मय हमराही टीम के साथ क्षेत्र गश्त चैकिंग संदीग्ध व्यक्ति वस्तु के दौरान एक व्यक्ति मुदित शर्मा पुत्र सोनू शर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी अम्बेडकर नगर वार्ड नम्बर 1 लालकुआ मो-8439354618 को एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस के साथ गांधीनगर वार्ड नम्बर 2 पानी की टंकी के पास लालकुआं से गिरफ्तार किया गया । जिसके आधार पर अभियुक्त को उसके जुर्म से अवगत कराते हुये FIR N0- 50/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम मुदित शर्मा उपरोक्त पंजीकृत कराया गया है ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

षडदर्शन साधुसमाज ने किया अष्टकोसी परिक्रमा के श्रद्धालुओं का स्वागत

Thu Mar 19 , 2026
, षडदर्शन साधुसमाज ने किया अष्टकोसी परिक्रमा के श्रद्धालुओं का स्वागत ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी। सौभाग्यशाली श्रद्धालु ही कर पाते है अष्टकोसी तीर्थो की यात्रा पूरी।बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच ने नाभिकमल मंदिर से अष्टकोसी तीर्थ यात्रा का किया शुभारंभ। नाभिकमल मंदिर में पूजा-अर्चना से शुरु हुई यात्रा। […]

You May Like

advertisement