सीबीगंज इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम मुख्य अतिथि द्वारा फीता काट कर किया गया

सीबीगंज इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम मुख्य अतिथि द्वारा फीता काट कर किया गया

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सीबीगंज क्षेत्र के सी.बी.गंज इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एडवोकेट अनिल कुमार ज्येष्ठ भ्राता डॉ अरुण कुमार माननीय वन एवं पर्यावरण मंत्री एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विश्राम सिंह जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर प्रशांत रंजन तथा नोडल अधिकारी डॉक्टर पवन कपाही अजमेर सिंह द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। तथा इस अवसर पर एस एम डब्लू एच ओ डॉक्टर पी वी कौशिक ,एस आर टी ल डॉक्टर चंदेल आदि उपस्थित रहे । तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मधु गुप्ता द्वारा बताया गया कि हमें अपने बच्चों को तथा स्वयं को भी एल्बेंडाजोल की एक गोली जरूर खानी चाहिए ,ताकि शरीर कृमि रोग से बचा रहे। तथा कृमि रोग में मुख्यतः वजन का घटना भूख न लगना एवं उल्टी आना जैसे मुख्य लक्षण होते हैं । इसके निवारण के लिए हमें हर 6 माह पर अल्बेंडाजोल की एक गोली अवश्य खानी चाहिए । तथा इसी क्रम में चल रहे 100 दिवसीय क्षय रोगी अभियान के अंतर्गत टीवी ग्रस्त एवं कुपोषित मरीजों को निश्चय पोटली का वितरण किया गया । तथा डॉक्टर मधु गुप्ता द्वारा 50 और अतिकुपोषित एवं टीबी ग्रस्त मरीजों को गोद लिया गया । तथा जिनको निश्चय पोटली एडवोकेट अरुण कुमार द्वारा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा वितरित कराई गई। इस अवसर पर इंटर स्कूल चित्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जेपी अकैडमी, डॉल्फिन इंटरनेशनल स्कूल ,सीबीगंज इंटर कॉलेज ,कॉम्पिटेंट पब्लिक स्कूल तथा सीबीगंज क्षेत्र में आने वाले अन्य स्कूलों द्वारा प्रतिभा किया गया ,जिसमें छात्रों ने राष्ट्रीय कमी मुक्ति दिवस पर अपने विचारों को चित्र लेखन के माध्यम से बहुत ही सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया। तथा चित्र लेखन प्रतियोगिता में मिलन शर्मा, सुरभि ,एंजल ,अनुराग, रश्मि ,समीक्षा ,सीबी गंज इंटर कालेज ,डॉल्फिन इंटरनेशनल स्कूल ,जेपी अकैडमी स्कूल के बच्चों को पुरस्कृत किया गया। तथा इस अवसर पर सी.बी.गंज इंटर कालेज के प्रधानाचार्य भानु प्रताप एवं उनके समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। तथा इस अवसर पर हिरदेश कुमार, मनमोहन सिंह, बंदना चौहान एवं श्रवण कुमार आदि का विशेष उपस्थित रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मीरगंज तहसील अध्यक्ष व फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक अध्यक्ष ने किसानों की विभिन्न समस्यों को लेकर पांच सूत्री ज्ञापन वीडिओ को सौपें

Tue Feb 11 , 2025
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मीरगंज तहसील अध्यक्ष व फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक अध्यक्ष ने किसानों की विभिन्न समस्यों को लेकर पांच सूत्री ज्ञापन वीडिओ को सौपें दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मीरगंज तहसील अध्यक्ष सुधीर बलिया एवं फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक अध्यक्ष […]

You May Like

advertisement