फर्जी बैनामा कराकर चार बार बेची जमीन, 14 पर एफआईआर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : भू-माफियाओं के एक गैंग द्वारा ज़मीन के कई फर्जी बैनामे कराकर उन्हें बेचने का मामला सामने आया है। पीड़ित राजीव कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उन्होंने तुलापुर परगना की विष्णुधाम कॉलोनी स्थित 859.12 वर्गगज (718.12 वर्ग मीटर) का प्लॉट खरीदा था, लेकिन कुछ लोगों द्वारा फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर इसे बार-बार बेचा गया।
बारादरी के सुरेश शर्मा नगर की रामायण आवास कॉलोनी निवासी राजीव कुमार के अनुसार यह ज़मीन मूल रूप से डॉ. भारती गुप्ता के स्वामित्व में थी, जिन्होंने इसे खरीदी थी, लेकिन कुछ भू-माफियाओं ने खसरा संख्या 107 से 111 की जमीन को फर्जी बैनामों के माध्यम से बार-बार विभिन्न लोगों को बेच दिया। शिकायत में कहा गया कि डल्लू पुत्र खिम्मी ने वर्ष 1973 में एक नाबालिग लड़के “कढ़े” को ज़मीन बेची थी, जबकि वह खुद इसके मालिक नहीं थे। बाद में कढ़े की मां और अन्य परिजनों ने इसे 1975 में किसी और को बेच दिया। इसके बाद बार-बार अलग-अलग नामों पर बैनामे किए गए।
चार बार बेची गई एक ही ज़मीन
वर्ष 1998 में फर्जी बैनामा तैयार कर मुन्ना लाल को बेचा गया।
वर्ष 1999 में उसी ज़मीन को राजेश कुमार व सोमपाल को बेचा गया।
वर्ष 2005 में फिर फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर वी.एस. गंगवार व अन्य को बेचा गया।
वर्ष 2022-2023 में अभिराज उपाध्याय, आदित्य उपाध्याय व आकाश उपाध्याय को फर्जी रूप से यह ज़मीन बेची गई।
राजीव कुमार ने इस पूरे मामले में राजेश कुमार, अभिराज उपाध्याय, आदित्य उपाध्याय, आकाश उपाध्याय, मन्नू शर्मा, देव राना, अनुज मिश्रा, रोहित शर्मा, शुभ अजमेरा, रोशन लाल, हरिशंकर, मान सिंह, सूरज, अनुज सक्सेना समेत कुल 14 लोगों के खिलाफ बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि यह एक संगठित गैंग है, जो ज़मीनों के फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर उन्हें कई बार बेचता है। इन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समस्याओं के समाधान में लापरवाही पर हो

Wed Feb 26 , 2025
समस्याओं के समाधान में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : रविन्द्र कुमार, जिलाधिकारी दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : जिलाधिकारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की विभिन्न समस्याओं को सुना। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का समय और गंभीरता से निस्तारण […]

You May Like

advertisement