अमेरिकन प्रोफेसर ने सिखाए सेंसर सामग्री बनाने के गुर

कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सैन डिएगो के प्रसिद्ध रसायन शास्त्री प्रोफेसर सेथ एम. कोहेन ने एसवीएसयू में विद्यार्थियों के साथ साझा किए अनुभव।

पलवल, (प्रमोद कौशिक)17 फरवरी : कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सैन डिएगो के प्रसिद्ध रसायन शास्त्री प्रोफेसर सेथ एम. कोहेन ने मंगलवार को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को धातु-कार्बनिक फ्रेमवर्क पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि इस उभरते वैज्ञानिक क्षेत्र में नवाचार कर बड़ी सफलता अर्जित की जा सकती है। प्रो. कोहेन ने धातु कार्बनिक फ्रेमवर्क के मूल सिद्धांत, डिजाइन, बनाने की विधि, संरचना और फायदों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि ये फ्रेमवर्क गैस स्टोरेज, कैटेलिसिस, पर्यावरण सफाई और सेंसर तकनीक जैसे कई क्षेत्रों में क्रांति ला रहे हैं। प्रो. कोहेन ने सेंसर बनाने में बहुत कारगर पॉलीमर आधारित तत्वों के उपयोग पर गहन जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि पॉलीमर फिल्में बेहतर, चुनिंदा और बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने वाले सेंसर विकसित करने में मदद कर सकती हैं। उनके व्यावहारिक उदाहरणों और रिसर्च आधारित तरीके से छात्रों-शिक्षकों को असली वैज्ञानिक नवाचारों का अच्छा अनुभव मिला। उन्होंने छात्रों को रिसर्च में सहयोग और अंतरराष्ट्रीय पार्टनरशिप की सलाह दी। विद्यार्थियों ने प्रोफेसर कोहेन से सवाल पूछ कर अपनी जिज्ञासाएं भी शांत की। साथ ही उनके लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी।
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा, अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह, डीएसडबल्यू प्रोफेसर कुलवंत सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर सुरेश कुमार और उप कुलसचिव डॉ. ललित शर्मा ने प्रोफेसर सेथ एम. कोहेन का भव्य स्वागत किया। अनुप्रयुक्त विज्ञान एवं मानविकी संकाय की डीन प्रोफेसर सुचित्रा वशिष्ठ ने प्रोफेसर सेथ एम. कोहेन का औपचारिक स्वागत करते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों के लिए बड़ा अनुभव है।
प्रोफेसर कोहेन ने सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस का अवलोकन कर श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की आधुनिक प्रयोगशालाओं की जमकर सराहना की। प्रोफेसर कोहेन ने विश्वविद्यालय के फार्म हाउस पर पौधरोपण भी किया। व्याख्यान के दौरान डीन प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव, ग्रीन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के चेयरपर्सन प्रोफेसर सुनील गर्ग, डीन प्रोफेसर डीवी पाठक, डॉ. मोहित श्रीवास्तव, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. सोहन लाल, डॉ. सज्जन वाही और खेल परामर्शी प्रतीक पुरी के अलावा कई ने शिक्षक और विद्यार्थी भी उपस्थित थे। व्याख्यान देते प्रोफेसर सेथ एम. कोहेन।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

16 मार्च से 18 मार्च को खेल उमंग- 2026 का होगा विधिवत आगाज

Tue Feb 17 , 2026
वि. वि. में आयोजित खेल-उमंग तैयारियों की कुलपति ने की समीक्षा, खेल उमंग का आयोजन पूर्वांचल की प्रतिभाओं के लिए एक सार्थक मंच,…. कुलपतिआजमगढ़। महाराज सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के परिसर में स्थित कुलपति सभागार सभागार में 16 मार्च से 18 मार्च तक होने वाले पहले खेल-उमंग-2026 के तैयारी की समीक्षा […]

You May Like

advertisement