Uncategorized

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में ‘नवीन अवसर – सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स’ की स्थापना

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में ‘नवीन अवसर – सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स’ की स्थापना

386 विद्यार्थियों ने कराया नामांकन, रोजगार कौशल को मिलेगा नया आयाम।

कुरुक्षेत्र,(प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी) 21 फरवरी : नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईईटी परिसर में ‘नवीन अवसर – सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स’ की स्थापना की गई है। इस पहल के तहत अब तक 386 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है।
इस केंद्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार के लिए आवश्यक कौशल, करियर जागरूकता और जॉब रेडीनेस के लिए एक सुदृढ़ संस्थागत ढांचा प्रदान करना है। यह पहल यूआईईटी के विद्यार्थियों के साथ-साथ विश्वविद्यालय के अन्य विभागों के छात्रों को भी लाभान्वित करेगी, ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय अवसरों के लिए तैयार हो सकें।
केंद्र के प्रमुख उद्देश्यों में विद्यार्थियों को व्यक्तिगत काउंसलिंग के माध्यम से सही करियर निर्णय लेने में सहायता प्रदान करना, अंग्रेजी भाषा दक्षता और कार्यस्थल व्यवहार कौशल को मजबूत बनाना, प्लेसमेंट के लिए आत्मविश्वास एवं प्रोफेशनलिज्म विकसित करना तथा अंतरराष्ट्रीय इंटर्नशिप एवं वैश्विक अवसरों के प्रति जागरूक करना शामिल है।
विद्यार्थियों को प्रेरित और मार्गदर्शित करने के लिए नवीन जिन्दल फाउंडेशन से अभिषेक सहगल एवं तान्या काला ने एक संबोधित किया। इसके साथ ही करियर कॉउंसलिंग के एक्सपर्ट ट्रेनर अजय ने साइकोमेट्रिक टेस्टिंग और करियर काउंसलिंग पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को करियर चयन की प्रक्रिया, व्यक्तित्व विश्लेषण, रोजगार बाजार की मांग तथा प्रतिस्पर्धी माहौल में स्वयं को तैयार करने के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सांसद कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व आईएएस अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि नवीन जिन्दल फाउंडेशन की यह पहल विद्यार्थियों को कौशल, आत्मविश्वास और स्पष्ट दिशा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उन्हें आज के प्रतिस्पर्धी रोजगार बाजार में सफलता प्राप्त करने के लिए सक्षम बनाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel