अधिवक्ता परिषद ब्रज जिला बरेली ने स्वाध्याय मंडल किया आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : अधिवक्ता परिषद ब्रज जिला इकाई बरेली ने अपने जिला कार्यालय पर स्वाध्याय मंडल आयोजित किया। स्वाध्याय मंडल में मुख्य वक्ता फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता उदय वीर सिंह यादव ने अधिवक्ताओं को साक्ष्य विधि विषय पर मार्गदर्शन और ज्ञानार्जन प्रदान किया। अधिवक्ता परिषद ब्रज जिला बरेली के जिला मीडिया प्रभारी राजीव वर्मा एडवोकेट ने बताया
स्वाध्याय मंडल की अध्यक्षता अधिवक्ता परिषद ब्रज के जिला अध्यक्ष ओम पाल सिंह ने की।
इस दौरान ईश्वरी प्रसाद वर्मा, पूरन लाल प्रजापति, विनोद बाबू कनोजिया, उनमुक्त संभव शील, महामंत्री हजारी लाल, नवीन शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी राजीव वर्मा, केपी यादव,कमल कुमार,अरविंद सिंह,सत्य भान सिंह तोमर, रमेश सिंह, स्वाध्याय मंडल प्रभारी रूपेश कुमार, अंचल सक्सेना, प्रेम सिंह,गीता कश्यप, संध्या आर्य आदि अधिवक्ता उपस्थित रहें।