Uncategorized

भवाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक

नैनीताल, 22 फरवरी 2026 – आज भवाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नैनीताल प्रभारी इन्दर पाल आर्य ने शिरकत की। नगर कांग्रेस कमेटी ने नैनीताल प्रभारी इन्दर पाल आर्य एवं सह जिला अध्यक्ष उमेश टम्टा का फूल मालाओं और शाल पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर, इन्दर पाल आर्य ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जनविरोधी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि मनरेगा योजना गरीब मजदूरों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना थी, जिससे लाखों परिवारों को रोजगार की गारंटी मिल रही थी। लेकिन भाजपा सरकार ने इस योजना में छेड़छाड़ कर रोजगार की गारंटी को खत्म कर दिया है।

पीसीसी सदस्य एवं जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष खष्टी बिष्ट और वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजीव भगत ने भी भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उत्तराखंड प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है और गुंडागर्दी हावी है। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष विपक्ष को दुश्मन समझ रहा है, जो गलत है। महिला अपराध में उत्तराखंड प्रदेश प्रथम स्थान पर है, जो शर्मसार करने वाली बात है।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुजान रजवार, पुष्पेश पांडे, हरेंद्र आर्य, लोकेश जोशी, उषा कननौजिया, सुमन आर्या, उमेश टम्टा, तुलसी बिष्ट, रचना, निशा बिष्ट, अनीता, राहुल पांडे, उमेश टम्टा, विकास आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel