जाति आधारित आरक्षण अब राजनीतिक पार्टियों का सत्ता हथियाने का हथियार बन गया है इसे आर्थिक आधार पर पुनर्मूल्याकित करने की जरूरत है ताकि अगली पीढ़ियों पर इसका ग़लत प्रभाव न पड़े : नरेश शर्मा

जाति आधारित आरक्षण अब राजनीतिक पार्टियों का सत्ता हथियाने का हथियार बन गया है इसे आर्थिक आधार पर पुनर्मूल्याकित करने की जरूरत है ताकि अगली पीढ़ियों पर इसका ग़लत प्रभाव न पड़े : नरेश शर्मा
भारतीय मानवाधिकार महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने बताया
भारतीय राजनीति मे जातिगत पहचान का इस्तेमाल वोट बैंक और चुनावी जीत के लिए प्रमुखता से किया जा रहा है जिससे सामाजिक विभाजन और असमानता बनी रहती है नेता अक्सर विकास के बजाय जातिगत समीकरणों के आधार पर जनता को प्रभावित करते है जिससे हाशिए के समुदायों को शक्ति मिलती है लेकिन व्यापक सामाजिक भेदभाव भी बना रहता है सभी पार्टियों के नेता जात के नाम पर राजनीति का एक बेहद असरदार हथियार बन चुका है चुनाव के समय नेताओं को न जनता की असली समस्याओं से मतलब होता है और न विकास के मुद्दों से उन्हें सिर्फ यह देखना होता है कि किस जाति में कितने वोटर है और उन्हें कैसे लुभाया जाएं इसी गणित के आधार पर टिकट बंटते है और वादों का पुलिंदा बांटा जाता है
जातीय विभाजन सिर्फ चुनावी मंच पर ही नही बल्कि सरकारी योजनाओं और नीतियों में भी घुसपैठ कर चुका है आरक्षण, नियुक्तियां और यहां तक कि योजनाओं का लाभ भी कई बार जातिगत समीकरणों के हिसाब से बांटा जाता है जिससे समाज में आपसी दूरी और गहरी होती जाती है जनता को जात-पात में उलझा कर नेता अपने लिए सुरक्षित वोट बैंक बना लेते हैं और बाकी मुद्दे पीछे छूट जाते है
सबसे दुखद बात यह है कि यह खेल किसी एक पार्टी तक सीमित नहीं है चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष सभी अपने-अपने तरीके से इस विभाजन की राजनीति करते है फर्क सिर्फ इतना है कि कोई इसे खुलेआम करते है और कोई थोड़ा पर्दा मे लेकिन नतीजा एक ही है देश एकता की बजाय और बंटता चला जा रहा है और यह सिलसिला तब तक चलता रहेगा जब तक जनता खुद को पहचानकर इसके खिलाफ खड़ी नही होती सभी मानवाधिकार संगठनों ने जात-पात को छोड़कर सभी को एकजुट करने में लगे हुए है

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पर्सनालिटी डेवलपमेंट और ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान दे विद्यार्थीः प्रो. तेजेंद्र शर्मा

Tue Feb 24 , 2026
मीडिया लोगों की सोच, भावनाओं और व्यवहार को प्रभावित करता हैः प्रो. हरदीप जोशी।कठिन परिश्रम से ही सफलता संभवः डॉ. सलोनी पवन दीवान।अच्छा सीखने के लिए स्वयं का मूल्यांकन करना आवश्यकः डॉ. उत्कर्ष मंगल।मीडिया संस्थान में पाँच दिवसीय कार्यशाला ‘का दूसरा दिन सम्पन्न। थानेसर कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी) 24 फरवरी […]

You May Like

advertisement