राधा रानी के भक्तों ने निकाली प्रभात फेरी। सांवरिया के भक्तों ने गुलाल लगाकर राधा रानी के भजनों पर किया नित्य

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में प्रभात फेरियों से जाग रही राधा रानी और खाटू श्याम बाबा पर आस्था। कस्बे में सुबह सुबह-सुबह भक्तिमय प्रभात फेरी, धार्मिक आस्था के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है।जानकारी के अनुसार रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता ओमेंद्र सिंह चौहान (सांवरिया) सोनू सांवरिया, सनी सांवरिया, प्रिंस सांवरिया, मुकेश सांवरिया, सत्य प्रकाश सांवरिया, तिलक सिंह के नेतृत्व में सुबह ब्रह्म मुहूर्त में राधा रानी के भक्तों और खाटू श्याम बाबा के भक्तों के द्वारा आज प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी लोधी नगर लंगड़े बाबा की मढ़ी शुरू होकर भिटौरा, रेलवे स्टेशन मंदिर होती हुई माली मोहल्ला, साहूकारा, कुम्हारों वाली चौक, और मोहल्ला ठाकुरद्वारा मंदिर तक प्रभात फेरी निकाली गई। उसके बाद आज मंगलवार को मथुरा, वृंदावन, बरसाने की तरह ठाकुरद्वारा मंदिर में राधा रानी के भक्तों और खाटू श्याम के भक्तों ने मिलकर गुलाल से होली खेली और राधा रानी के भजनों पर जमकर नृत्य एवं डांस किया। इस दौरान लक्ष्मी अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, सुधा रानी, प्रीति अग्रवाल, पुष्पा देवी, रचना गुप्ता, सुनीता गुप्ता, भगवती ,रमा जयसवाल, सुमन अग्रवाल, अलका सिंह, कंचन सिंह, ओमेंद्र चौहान, सचिन चौहान, तिलक सिंह, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, आशीष अग्रवाल, नरेश ऐरन, अखिलेश अग्रवाल, राज कपूर गुप्ता, सीपू लाला, अमित सिंह, दीपक गोयल नीरज गोयल, श्यामसुंदर गुप्ता, अमित गोयल, मयंक अग्रवाल आदि भक्तगढ़ मौजूद रहे। और इस दौरान सभी लोगों ने जमकर होली खेली और डांस किया।
भाजपा नेता ओमेंद्र चौहान और व्यापारी राज कपूर गुप्ता, पंडित सूर्य प्रकाश पाठक ने बताया कि कस्बे की गलियों में सुबह सुबह राधा रानी के जयकारे एवं भजन और भक्ति की मधुर धुन सुनाई देने पर लोग अपने घरों से हाथों में ढोल, मंजीरे और मुंह पर देश भक्ति के तराने लिए लोग सुबह की पहली किरण के साथ प्रभात फेरी के लिए निकल पड़ते हैं। इस दौरान लोग भजन कीर्तन करते दो से तीन किमी की पैदल यात्रा करते हैं। यह प्रभात फेरी अब सिर्फ धार्मिक आस्था ही नहीं बल्कि सेहत को सुधारने का सामूहिक संकल्प भी बनता जा रहा है।
सुबह प्रभात फेरी के समय ताजी हवा एवं राधा रानी के भजनों के साथ नियमित पैदल चलने से जहां स्वभाव में सकारात्मक बदलाव हो रहा है, वहीं सेहत में भी उल्लेखनीय सुधार हो रहे हैं। प्रभात फेरी में नियमित जाने से कई लोगों का वजन कम होने लगा तो किसी का ब्लड प्रेशर और शुगर भी कंट्रोल में है। लोगों का कहना है कि प्रभात फेरी उन्हें मानसिक ही नहीं शारीरिक रूप से मजबूत बना रही है। तथा एनर्जी लेवल बढ़ा है



