नेशनल हाईवे पर कार की टक्कर से वृद्ध की दर्दनाक मौत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, नेशनल हाइवे के उनासी चौराहे पर अनियंत्रित कार की जोरदार टक्कर से रोड पार कर रहे साइकिल सवार वृद्ध पवन कुमार की दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।वृद्ध किसी होटल पर चौकीदारी की नौकरी करते थे।और होटल पर ही जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक गांव औंध निवासी पवन कुमार (60) हाइवे पर मौजूद एक होटल पर चौकीदारी की नौकरी करते थे।बुधवार देर शाम रोज की तरह वह साइकिल के द्वारा होटल जा रहे थे।हाइवे बाईपास पर मौजूद उनासी चौराहे पर रोड पार करते समय मीरगंज की ओर से फरीदपुर को जा रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी।कार में साइकिल समेत वृद्ध फंसकर करीब सौ मीटर तक घसीटते चले गए।जिससे उनका सिर और धड़ अलग हो गया।प्रधान राहुल सिंह के मुताबिक इनकी शादी नहीं हुई थी।तीन भाइयों में यह बीच के है।पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में ले लिया है।चालक भी पुलिस हिरासत में है।थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।कार और चालक भी कब्जे में है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनपद में एल०पी०जी० गैस एवं पेट्रोल / डीजल से सम्बन्धित किसी प्रकार की कमी नही : अविनाश सिंह

Thu Mar 12 , 2026
जनपद में एल०पी०जी० गैस एवं पेट्रोल / डीजल से सम्बन्धित किसी प्रकार की कमी नही : अविनाश सिंह दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को जनपद के तीनों ऑयल कम्पनियों IOC, BPC व HPC व आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक […]

You May Like

Breaking News

advertisement