दुखद: चार वर्षीय बच्चे की गिरने से मौत, सौतेली मां गिरफ्तार

उत्तराखंड देहरादून
दुखद: चार वर्षीय बच्चे की गिरने से मौत, सौतेली मां गिरफ्तार,
सागर मलिक

देहरादून। डोईवाला क्षेत्र में एक महिला ने गुस्से में आकर अपने चार वर्षीय सौतेले बेटे को जोर से धक्का दे दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आयीं और उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

डोईवाला के बुल्लावाला गांव के रहने वाले राहुल कुमार ने रविवार को डोईवाला कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उसने प्रिया पुत्री सुशील कुमार निवासी अम्बेडकर कालोनी बडोवाला शिमला बाईपास रोड, देहरादून से दूसरी शादी की। पहली पत्नी से उनका एक पुत्र विवान उम्र-04 वर्ष था।

27 अक्टूबर 2025 की सुबह वह अपनी डयूटी पर चला गया तभी उसकी दूसरी पत्नी प्रिया ने घर पर उसके 04 साल के बेट विवान को जोर से धक्का दे दिया, जिससे वह फर्श पर गिरकर बेहोश हो गया। परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गयी। राहुल का आरोप था कि उसकी दूसरी पत्नी प्रिया उसके पुत्र के साथ काफी क्रूर व्यवहार करती थी तथा उसको छोटी-छोटी बात पर मारती पीटती थी।

प्रार्थना पत्र के आधार पर डोईवाला कोतवाली ने प्रिया के खिलाफ धारा- 105 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर प्रिया को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर प्रिया ने बताया कि उसने गुस्से में अपने 04 वर्षीय सौतेले पुत्र विवान को जोर से धक्का देकर फर्श पर गिराने तथा घटना में उसे गम्भीर चोटे आने व अस्पताल ले जाने के दौरान विवान की मृत्यू होने की बात स्वीकार कर ली। जिस पर पुलिस ने प्रिया को आज गिरफ्तार कर लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अस्पताल का डॉक्टर 20 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजीलेंस द्वारा

Tue Nov 4 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनअस्पताल का डॉक्टर 20 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजीलेंस द्वारा,सागर मलिक पीएचसी अदालीखाल में तैनात नर्सिंग अधिकारी से वहीं पर बनाए रखने के एवज में रिश्वत मांगी थी रिश्वत देहरादून। उत्तराखंड की विजिलेंस ने नैनीडांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष त्रिपाठी को 20 […]

You May Like

Breaking News

advertisement