प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गीता स्थली ज्योतिसर में पंचजन्य स्मारक का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाभारत अनुभव केन्द्र का किया अवलोकन।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 26 नवंबर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गीता स्थली ज्योतिसर, कुरुक्षेत्र में मंगलवार को महाभारत अनुभव केन्द्र परिसर में भगवान श्री कृष्ण जी के पवित्र शंख पंचजन्य पर आधारित पंचजन्य स्मारक का उद्घाटन किया। साथ ही, प्रधानमंत्री ने अनुभव केन्द्र का अवलोकन भी किया। इस मौके पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज भी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि महाभारत के युद्ध में भगवान श्री कृष्ण ने न्याय और धर्म के साथ खड़े होकर दिव्य पंचजन्य शंख से ही शंखनाद किया था। उन्नत वैदिक शैली के वैदिका पर स्थापित स्वर्णिम शंख पवित्रता, साहस और धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पंचजन्य भारत के सनातन संदेश धर्म और दिव्य ज्ञान की याद दिलाता है। इस पर श्रीमद् भगवद् गीता के 18 श्लोक अंकित किए गए है। उद्घाटन उपरान्त प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, राज्यपाल प्रो0 असीम कुमार घोष, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और पर्यटन मंत्री डॉ. अरविन्द शर्मा ने महाभारत अनुभव केन्द्र का अवलोकन किया और गीता की पावन धरा को नमन किया। उन्होंने महाभारत अनुभव केंद्र में स्वागत कक्ष, महाकाव्य का सृजन कक्ष, प्राचीन महाभारत, कुरु वंशावली, द्रौपदी स्वयंवर, भगवान श्री कृष्ण का विराट स्वरूप, गीता श्लोक, कृष्ण भूमिका, कुरुक्षेत्र 48 कोस, दशव अवतार सहित अन्य कक्षों का भी अवलोकन किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस समागम में की शिरकत

Thu Nov 27 , 2025
श्री गुरु तेग बहादुर जी का जीवन, बलिदान और चरित्र प्रेरणा का एक गहरा स्रोत; मुगल हमलों के समय में, गुरु साहिब ने हिम्मत और बहादुरी का आदर्श स्थापित किया : प्रधानमंत्री।हमारे गुरुओं की परंपरा हमारे देश के चरित्र, हमारी संस्कृति और हमारी मूल भावना की नींव है : प्रधानमंत्री।नशे […]

You May Like

Breaking News

advertisement