कबीरधाम जिले के 1.13 लाख किसानों के खातों में पहुँचे 22.91 करोड़ रुपये

पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी

कवर्धा, 15 मार्च 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने असम की राजधानी गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी की। इस दौरान देशभर के 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों के खातों में 18 हजार 640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की गई।

इस अवसर पर कबीरधाम जिले के 1 लाख 13 हजार 961 किसानों के खातों में कुल 22.91 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई। जिले के कृषि विज्ञान केंद्र में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेब कास्टिंग के माध्यम से किसानों को दिखाया गया। जिले के कई किसान इस कार्यक्रम से जुड़कर योजना की जानकारी प्राप्त किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत कबीरधाम के कृषि स्थायी समिति के सभापति श्री रामकुमार भट्ट उपस्थित रहे।

सभापति श्री रामकुमार भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण और लाभकारी योजना है। इस योजना के माध्यम से किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की सहायता राशि तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाती है। इससे किसानों को खेती से जुड़े विभिन्न कार्यों जैसे बीज, खाद, कीटनाशक तथा अन्य कृषि आवश्यकताओं की पूर्ति करने में आर्थिक सहयोग मिलता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह योजना संचालित की जा रही है।

सभापति श्री भट्ट ने कहा कि योजना के माध्यम से किसानों को समय-समय पर आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें खेती के कार्यों में सहूलियत मिलती है और वे बिना किसी परेशानी के अपने कृषि कार्यों को आगे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अब तक किसानों को 22 किस्तों के माध्यम से बड़ी संख्या में लाभान्वित किया जा चुका है, जिससे किसानों को समय-समय पर आर्थिक सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री अमित कुमार मोहंती, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बी.पी. त्रिपाठी, कृषि विभाग के अधिकारी तथा जिले के कृषकगण उपस्थित रहे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति रखें सुचारू, कलेक्टर ने पंप संचालकों को दिए निर्देश

Sun Mar 15 , 2026
सभी पेट्रोल पंपों में एक सप्ताह का स्टॉक अनिवार्य, रोजाना खरीदी-बिक्री की देनी होगी जानकारी, अग्रिम इंडेंट रखने के निर्देश पेट्रोल-डीजल व एलपीजी शिकायतों के लिए जिला कंट्रोल रूम स्थापित, प्रदेश में एक माह का पर्याप्त स्टॉक कवर्धा, 15 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कलेक्ट्रेट कल सभाकक्ष में […]

You May Like

advertisement