ऑनलाइन टिकट बुकिंग फ्रॉड फर्जी वेबसाइट से सावधान रहें : पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल

थोड़ी सी लापरवाही से खाली हो सकता है बैंक खाता : पुलिस अधीक्षक।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 15 मार्च : पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल ने आमजन/नागरिकों को ऑनलाइन टिकट बुकिंग से जुड़े बढ़ते साइबर फ्रॉड के मामलों को लेकर सतर्क करते हुए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में ऐसे अनेक प्रकरण सामने आए हैं। जिनमें साइबर अपराधी रेलवे, बस, एयर-लाइन अथवा मूवी टिकट बुकिंग के नाम पर फर्जी वेबसाइट व मोबाइल ऐप तैयार कर आमजन को ठग रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि डिजिटल युग में जहां ऑनलाइन सेवाएं जीवन को आसान बना रही हैं, वहीं साइबर अपराधियों द्वारा इनका दुरुपयोग भी तेजी से बढ़ रहा है। कई मामलों में लोग “IRCTC”, “Red-Bus”, “MakeMyTrip” अथवा “BookMyShow” जैसी लोकप्रिय वेबसाइटों के नाम से मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट या लिंक पर जाकर टिकट बुक कर लेते हैं, जिसके परिणामस्वरूप उनके बैंक खाते या यूपीआई से रकम निकल जाती है।
कैसे करते हैं साइबर अपराधी फ्रॉड:
फर्जी वेबसाइट या मोबाइल ऐप बनाकर उन्हें Google सर्च या सोशल मीडिया विज्ञापनों के माध्यम से दिखाया जाता है।
कस्टमर केयर नंबर के नाम पर WhatsApp या कॉल के जरिए संपर्क कर “रिफंड” या “टिकट कन्फर्मेशन” के बहाने लिंक भेजा जाता है। लिंक पर क्लिक करने या UPI के माध्यम से भुगतान करते ही बैंक संबंधी संवेदनशील जानकारी अपराधियों के पास पहुंच जाती है।
कुछ मामलों में स्क्रीन शेयरिंग ऐप या क्यूआर कोड के जरिए भी ठगी को अंजाम दिया जाता है।
सुरक्षा के लिए अपनाएं ये सावधानियां :
टिकट बुकिंग के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट या प्रमाणित मोबाइल ऐप का ही उपयोग करें।
वेबसाइट का URL ध्यानपूर्वक जांचें, वास्तविक वेबसाइट हमेशा सुरक्षित “https” डोमेन पर होती है।
Google सर्च में दिखने वाले पहले लिंक पर तुरंत क्लिक न करें, ये कई बार फर्जी विज्ञापन होते हैं।
किसी अज्ञात नंबर से आए कॉल, लिंक या रिफंड ऑफर पर भरोसा न करें। किसी भी व्यक्ति को ओटीपी, बैंक डिटेल या स्क्रीन शेयरिंग की अनुमति न दें।
मोबाइल फोन में एंटीवायरस इंस्टॉल रखें और सॉफ्टवेयर को नियमित रूप से अपडेट करें।
साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या वेबसाइट। www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
पुलिस अधीक्षक ने कहा, “ऑनलाइन सुविधाओं का सुरक्षित उपयोग तभी संभव है जब नागरिक जागरूक रहें। थोड़ी सी सावधानी बड़े आर्थिक नुकसान से बचा सकती है।” उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध वेबसाइट, ऐप या लिंक की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस अथवा साइबर सेल को दें।
आमजन से अपील : ऑनलाइन टिकट बुकिंग करते समय जल्दबाजी न करें, जानकारी की पुष्टि करें और ‘क्लिक करने से पहले सोचें। साइबर अपराध से बचाव ही सबसे प्रभावी सुरक्षा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवाचार आधारित स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन देना समय की आवश्यकता : प्रो. नीरा राघव

Sun Mar 15 , 2026
केयूटीआईसी में स्टार्टअप्स के लिए फंडिंग के द्वितीय चरण का हुआ मूल्यांकन। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 15 मार्च : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी टेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर (कुटिक) द्वारा स्टार्टअप्स के लिए फंडिंग के द्वितीय चरण का मूल्यांकन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम […]

You May Like

advertisement