भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महापर्व हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा : डॉ. सुरेश मिश्रा

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 2 सितंबर : श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली (कुरुक्षेत्र) के पीठाधीश
और मां दुर्गा चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य और वास्तु विशेषज्ञ डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महापर्व 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को बेहद हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा।
भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों और घरों में तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। डॉ. मिश्रा के अनुसार इस वर्ष व्रत और पूजा के लिए बेहद शुभ संयोग बन रहे हैं।
शुभ पूजा अर्चना मुहूर्त: पंचांग दिवाकर के अनुसार, अष्टमी तिथि 4 सितंबर 2026 को सुबह 2:25 बजे से शुरू हो जाएगी, जो देर रात तक रहेगी। जन्माष्टमी की मुख्य निशिता काल पूजा 4 सितंबर की मध्यरात्रि यानी रात 12:00 बजे से 12:45 बजे के बीच की जाएगी। इसी पावन मुहूर्त में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा, जिसके बाद महाआरती होगी और प्रसाद वितरित किया जाएगा।
मक्खन मिश्री का लगेगा भोग : जन्माष्टमी के दिन श्रद्धालु दिनभर उपवास रखेंगे। आधी रात को लड्डू गोपाल का दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद कान्हा को नए वस्त्र, मुकुट और बांसुरी धारण कराकर उनका विशेष श्रृंगार होगा। भगवान को उनके प्रिय भोग—मक्खन, मिश्री, धनिया पंजीरी, पंचामृत और मखाने की खीर अर्पित की जाएगी। जन्मोत्सव के तुरंत बाद कान्हा को पालने में झुलाया जाएगा।
पारंपरिक दही-हांडी उत्सव : श्री दुर्गा देवी मंदिर पिपली के पुजारी पण्डित राहुल मिश्रा ने वैदिक मंत्रोचारण द्वारा पूजन और अर्चना करवाई जाएगी।
सभी श्रद्धालु भक्तों के द्वारा पारंपरिक दही-हांडी उत्सव आयोजित किया जाएगा। रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया जा रहा है। वहीं बाजारों में लड्डू गोपाल के नए वस्त्र, झूले, मुकुट और बांसुरी खरीदने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement