सांसद नवीन जिन्दल की ओर से युवाओं को दी गई क्रिकेट किट

थानेसर कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 16 मार्च : सांसद नवीन जिन्दल युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उन्हें स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन की ओर प्रेरित करने के लिए प्रयासरत हैं। इसी उद्देश्य से आज जिन्दल हाउस कुरुक्षेत्र में स्थानीय युवाओं को क्रिकेट किट प्रदान की गई।
सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सांसद नवीन जिन्दल हमेशा से ही युवाओं के सर्वांगीण विकास के पक्षधर रहे हैं। उनका मानना है कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। इसी सोच के साथ सांसद नवीन जिन्दल समय-समय पर क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं और पहल करते रहते हैं।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल उन्हें सही अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने की है। इसी उद्देश्य से सांसद नवीन जिन्दल के निर्देशानुसार युवाओं को क्रिकेट किट उपलब्ध करवाई गई, ताकि वे बेहतर तरीके से अभ्यास कर सकें और अपने खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकें।
उन्होंने यह भी बताया कि सांसद नवीन जिन्दल युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। खेल मैदानों के विकास, खेल सामग्री उपलब्ध कराने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य यह है कि युवा नशे और अन्य बुरी आदतों से दूर रहकर सकारात्मक गतिविधियों में अपनी ऊर्जा लगाएं।
इस अवसर पर क्रिकेट किट प्राप्त करने वाले युवाओं ने सांसद नवीन जिन्दल का आभार व्यक्त किया और सभी युवाओं ने विश्वास जताया कि सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन और सहयोग से क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर थानेसर हल्का प्रभारी बलबिंद्र सिंह, राजिंद्र राजपूत, युवाओं की टीम में चेतन रावत, दीपक कुमार, विकास सिंह, राजन कुमार, रवि कुमार, सनी कुमार, संजू कुमार, राहुल कुमार, जितेंद्र शर्मा, अमित भारद्वाज, भारत भूषण, संदीप कुमार, संजीव कुमार और कुलदीप सैनी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व छात्र किसी भी विश्वविद्यालय की सबसे बड़ी पूंजीः प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Mon Mar 16 , 2026
कुवि के वाणिज्य विभाग द्वारा एलुमनी मीट का हुआ आयोजन। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 16 मार्च : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय की असली पहचान उसके पूर्व छात्र होते हैं। पूर्व छात्र ही संस्थान की उपलब्धियों और परंपराओं को समाज तक पहुंचाने का […]

You May Like

advertisement