35वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में हुई बैठक

दीक्षांत समारोह में करीब 2800 विद्यार्थियों को डिग्रियां व 80 शोधार्थियों को गोल्ड मेडल दिए जाएंगे।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 16 मार्च : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आगामी 35वें दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के डीन, अधिकारी तथा संबंधित शाखाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और समारोह से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि विश्वविद्यालय का 35वां दीक्षांत समारोह 4 अप्रैल, 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर पीजी के करीब 1900, यूजी के 500 तथा आईआईएचएस के करीब 400 विद्यार्थियों सहित कुल 2800 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी, जबकि 80 शोधार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह समारोह विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर होता है, जिसमें विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए डिग्रियां और पदक प्रदान किए जाते हैं। इसलिए समारोह को गरिमामय और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है।
कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दीक्षांत समारोह से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि समारोह में आने वाले विशिष्ट अतिथियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए उचित बैठने की व्यवस्था, स्वागत, सुरक्षा तथा अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।
बैठक में समारोह के दौरान मंच व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, डिग्रियों और मेडल वितरण की प्रक्रिया, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, आईटी सपोर्ट तथा मीडिया समन्वय सहित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने विभागों की जिम्मेदारियों को पूरी गंभीरता के साथ निभाएं और आपसी समन्वय बनाए रखें।
बैठक में कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार, डीन ऑफ कॉलेजेज प्रो. ब्रजेश साहनी, आईटी सेल हेड प्रो. प्रदीप मित्तल, प्रो. संजीव अग्रवाल, प्रो. प्रीति जैन, प्रो. नरेन्द्र सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला, प्रो. कुसुम लता, प्रो. उषा रानी, प्रो. कृष्णा, प्रो. सुनील ढींगरा, लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया, उप-निदेशक डॉ. जिम्मी शर्मा, प्रॉक्टर प्रो. अनिल गुप्ता, एक्सईन पंकज शर्मा, डॉ. जितेन्द्र जांगड़ा तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लालकुआं के रुके विकास को देंगे रफ्तार, कांग्रेस के प्रबल दावेदार नंदन

Mon Mar 16 , 2026
लालकुआं के रुके विकास को देंगे रफ्तार, कांग्रेस के प्रबल दावेदार नंदनलालकुआं।जफर अंसारीआगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लालकुआं क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री Harish Chandra Durgapal के पुत्र हेमवती नंदन दुर्गापाल को कांग्रेस का मजबूत और प्रबल दावेदार माना जा रहा है। क्षेत्र में […]

You May Like

Breaking News

advertisement