वन में अग्नि घटनाओं को रोकने के लिए तराई पूर्वी वन विभाग का अलर्ट” आग लगाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई

रिपोर्टर, जफर अंसारी

स्थान, लालकुआँ

लालकुआँ प्रदेश में फायर सीजन शुरू हो गया है। जिसको लेकर वन विभाग ने अलर्ट जारी कर रखा है। प्रदेश के कुछ ईलाकों में कर्मचारियों की छुट्टियां पर रोक लगा रखी है। इसी के मद्देनजर तराई पूर्वी वन प्रभाग में भी फायर सीजन को देखते हुए विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। वनों को अग्नि से बचाया जा सकें इसके लिए फायर वाचर तैनात किए गए। साथ ही सभी रेंजों को अलर्ट जारी किया है।
इधर अपने कार्यालय में पत्रकारों को जानकारी देते हुए तराई पूर्वी वन प्रभाग डिवीजन के अन्तर्गत गौला रेंज के उप प्रभागीय वन अधिकारी अनिल कुमार जोशी ने बताया कि वनों में अग्नि घटनाओं को रोकने के लिए डिवीजन पूरी तरह से मुस्तैद है।
उन्होंने कहा कि सूबे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रमुख वन संरक्षक रजन कुमार मिश्रा के द्वारा जारी निर्देश पर तराई पूर्वी डिवीजन की सभी रेंजों को अलर्ट पर रखा है।उन्होंने कहा कि इसके अलावा हर बीट में फायर वाॅचरों की तैनाती की गई है जो न केवल आग लगने की सूचना देंगे बल्कि प्रथम स्तर पर आग बुझाने की भी कोशिश करेंगे। इसके साथ ही जंगलों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी रेंजों में क्रू स्टेशन बनाए गये हैं। तथा हेल्पलाइन नबर भी जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जगंलों में फायर लाइन का काम पूरा कर लिया गया है ताकि आग का दायरा न बढे़। वही आग बुझाने के उपकरण और संसाधनों को दुरूस्त कर लिया गया है‌।
उन्होंने कहा कि वनों की आग के रोकथाम में जनभागीदारी बेहद अहम है। इसके लिए ग्राम पंचायत और फील्ड स्तर तथा स्कूलों में अधिक से अधिक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसे अग्नि से होने वाले नुकसान से बचा जा सकें। उन्होंने लोगों से अपील की है वन में आग न लगाएं तथा अग्नि सम्बंधित सूचना तुरंत वन विभाग को दें ताकि मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया जा सकें।
उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर कोई व्यक्ति वन में आग लगता पाया जाता है है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लालकुआं में गैस होम डिलीवरी फिर पटरी पर, पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत की सक्रियता लाई रंग"स्वयं मौके पर पहुंचकर निगरानी में करवा रहे वितरण, लोगों का भरोसा लौटा

Thu Mar 19 , 2026
लालकुआं में गैस होम डिलीवरी फिर पटरी पर, पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत की सक्रियता लाई रंग”स्वयं मौके पर पहुंचकर निगरानी में करवा रहे वितरण, लोगों का भरोसा लौटा। ज़फर अंसारी लालकुआं क्षेत्र में घरेलू एलपीजी गैस की होम डिलीवरी व्यवस्था एक बार फिर पटरी पर लौटती दिखाई दे रही है। […]

You May Like

advertisement