लालकुआं में गैस होम डिलीवरी फिर पटरी पर, पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत की सक्रियता लाई रंग”स्वयं मौके पर पहुंचकर निगरानी में करवा रहे वितरण, लोगों का भरोसा लौटा

लालकुआं में गैस होम डिलीवरी फिर पटरी पर, पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत की सक्रियता लाई रंग”
स्वयं मौके पर पहुंचकर निगरानी में करवा रहे वितरण, लोगों का भरोसा लौटा।


ज़फर अंसारी

लालकुआं क्षेत्र में घरेलू एलपीजी गैस की होम डिलीवरी व्यवस्था एक बार फिर पटरी पर लौटती दिखाई दे रही है। इस व्यवस्था को सुचारु करने का श्रेय क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत को जाता है, जो स्वयं मौके पर पहुंचकर वितरण कार्य की निगरानी कर रहे हैं।
17 मार्च को सुरुचि गैस एजेंसी के तय रोस्टर के अनुसार लालकुआं शहर, सीपीपी कॉलोनी, बिंदुखत्ता ट्रॉली लाइन, इंदिरा नगर प्रथम व द्वितीय, हाडाग्राम, हल्दूचौड़ जग्गी, हरिपुर बच्ची और धनपुर क्षेत्रों में गैस की होम डिलीवरी सफलतापूर्वक कराई गई। वहीं आज भी निर्धारित कार्यक्रम के तहत हाथीखाना, 25 एकड़, राधा बंगर, भानदेव नवाड़, इंद्रपुर, जयपुर बीसा, बेरीपड़ाव, दुर्गापालपुर मोतीराम, हल्दूचौड़ दीना, कार रोड बिंदुखत्ता और रेलवे कॉलोनी में वितरण कार्य सुचारु रूप से जारी रहा।
कुछ दिन पहले तक घरेलू गैस की आपूर्ति को लेकर क्षेत्र में असमंजस और चिंता का माहौल बना हुआ था, लेकिन पूर्ति विभाग की सक्रियता के चलते अब हालात सामान्य होने लगे हैं। इससे लोगों का भरोसा भी धीरे-धीरे बहाल हो रहा है। इसके साथ ही गैस एजेन्सी संचालक एवं पूर्ति निरीक्षक द्वारा सुबह 6 से रात्रि 8 बजे तक गैस का वितरण किया जा रहा है, जिसको लेकर लोगों ने सरकार और प्रशासन का धन्यवाद दिया है।
वही पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत ने क्षेत्रीय जनता से अपील की है कि वे घरों में ही रहें, क्योंकि रोस्टर के अनुसार गैस की होम डिलीवरी उनके दरवाजे तक सुनिश्चित की जा रही है।
पूर्ति विभाग की यह पहल न केवल सराहनीय है, बल्कि आमजन को बड़ी राहत देने वाली भी साबित हो रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक वर्ष पूर्ण होने पर जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष कौशल कुमार 20 मार्च को करेंगे प्रेस वार्ता

Thu Mar 19 , 2026
आजमगढ़। ज़िला कांग्रेस कमेटी, ज़िला अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ के एक वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता दिनांक 20 मार्च 2026 को दोपहर 1:00 बजे, ज़िला कांग्रेस कार्यालय, आजमगढ़ में आयोजित होगी। इस अवसर पर ज़िला अध्यक्ष श्री कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ […]

You May Like

advertisement