ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा नेताओं ने कस्बे में निकाली तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा नेताओं ने कस्बे में निकाली तिरंगा यात्रा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा नेताओं ने कस्बा वासियों और पूर्व सैनिकों के साथ मिलकर कस्बे में निकली में तिरंगा रैली, इस दौरान तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों ने देश भक्ति के लगे नारे लगाए।
जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर और हमारे वीर सैनिकों के शौर्य एवं बलिदान को समर्पित तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में देशभक्ति का अद्भुत उत्साह देखने को मिला।
तिरंगा यात्रा रैली निकालने से पहले मीरगंज विधायक डॉक्टर डी.सी. वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष संजय चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रैली को विदा किया। इस अवसर पर तिरंगा रैली में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर सैनिकों के सम्मान में नारे लगाए। तिरंगा यात्रा रैली विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी से शुरू होकर कस्बे की मेन मार्केट होते हुए लोधी नगर चौराहे पर जाकर संपन्न हुई।
इस दौरान मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन किया और संपूर्ण विश्व को यह दिखा दिया कि भारतीय सेवा अजेय है। और कहां की हम सभी को अपनी सेना पर गर्व है।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गंगा यात्रा रैली निकालने का उद्देश्य देश के वीर जवानों के प्रति सम्मान प्रकट करना और युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करना था। तिरंगा यात्रा रैली में शामिल होने वालों में यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज के प्रबंधक रमन जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, मेला अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, व्यापारी सचिन चौहान, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम, पूर्व चेयरमैन कृष्ण पाल मौर्य, स्कूल प्रबंधक बालेदीन पाल, जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिंह, सूरज राठौर, अमित साहू, सभासद प्रदीप गुप्ता, सभासद प्रेम कोरी, सभासद अबोध सिंह, कृपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, प्रवीण मौर्य, भाजपा नेता जगतपाल सिंह, संजीव शर्मा, डॉ नरोत्तम सिंह, जोगेंद्र सिंह, सुधीर शर्मा, राजेश सक्सेना, आशीष अग्रवाल, जगत सिंह उर्फ सनी, शीलू चौहान, ठाकुर अनूप सिंह, सूबेदार मेजर वीपी सिंह, पूर्व सैनिक सुनील सिंह, प्रवीन सिंह, तुलाराम मौर्य, राम सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंजू कोरी, श्रीमती संध्या शर्मा, गुड्डी सिंह आदि लोग शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: आरुषि निशंक का कांस डेब्यू, वेस्ट फैब्रिक से बना हुआ गाउन पहन कर की एंट्री, दिया वैश्विक संदेश

Fri May 23 , 2025
उत्तराखंड: आरुषि निशंक का कांस डेब्यू, वेस्ट फैब्रिक से बना हुआ गाउन पहन कर की एंट्री, दिया वैश्विक संदेशसागर मलिक उत्तराखंड की आरुषि निशंक ने वेस्ट फैब्रिक से तैयार की गई ड्रेस पहकर कांस में एंट्री की। उत्तराखंड के पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी अरुषि निशंक ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement