रंगों और तुलिका से विद्यार्थियों ने दिखाई विकसित भारत की तस्वीर, चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन

कला कीर्ति भवन में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला व हरियाणा कला परिषद द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 30 सितम्बर : हरियाणा कला परिषद के कला कीर्ति भवन में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला तथा हरियाणा कला परिषद के संयुक्त सहयोग से सेवा पर्व के अंतर्गत विकसित भारत विषय पर विद्यालय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र जिला के लगभग 30 विद्यालयों के 373 विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने विकसित भारत विषय पर अपने मन के भावों को रंगों और तुलिका के माध्यम से उकेरा। इस मौके पर हरियाणा पशुधन बोर्ड के अध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर, हरियाणा प्रदेश युवा मोर्चा की मीडिया प्रभारी भारती धिमान व हरियाणा कला परिषद के निदेशक नागेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों की प्रतिभा का अवलोकन किया। इसके अलावा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में ललित कला विभाग के सहयोग से उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा महाविद्यालय के विद्यार्थियों तथा प्रतिष्ठित कलाकारों का चित्रकला शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 38 प्रतिष्ठित कलाकारों तथा 237 कॉलेज के विद्यार्थियो ने हिस्सा लिया। शिविर में प्रतिभागियों ने रंगों और कूची के माध्यम से विकसित भारत की सुंदर कल्पना को कैनवास पर उकेरा। इस मौके पर उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के निदेशक एम. फुरकान खान तथा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा मुख्य रुप से उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चित्रकार द्वारिका आनंद को लखनऊ में मिला "यूपी रत्न सम्मान

Wed Oct 1 , 2025
चित्रकार द्वारिका आनंद को लखनऊ में मिला “यूपी रत्न सम्मान” सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक,ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी,दूरभाष – 9416191877 वृन्दावन : प्रख्यात चित्रकार व मुक्तानंद चित्रवीथि के संस्थापक द्वारिका आनंद को कला के क्षेत्र में दी गई उनकी अविस्मरणीय सेवाओं के लिए लखनऊ के […]

You May Like

advertisement